West Bengal : कांथी में ललकारेंगे अभिषेक, डायमंड हार्बर में दहाड़गे शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार की सुबह शांतिकुंज के पास अधिकारी के गढ़ में भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे, वहीं शुभेंदु अभिषेक के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में भाजपा की सभा में शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के गढ़ शांतिकूंज में सभा करेंगी. जवाब में उसी दिन शुभेंदु अधिकारी अभिषेक बनर्जी का किला डायमंड हार्बर में सभा करेंगे. दोनों ही नेताओं को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अनुमति दे दिया है. एक तरफ जहां तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार की सुबह शांतिकुंज के पास अधिकारी के गढ़ में भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे, वहीं शुभेंदु अभिषेक के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में भाजपा की सभा में शामिल होंगे. शुभेंदु डायमंड हार्बर के लाइट हाउस मैदान में सभा कर सकेंगे.

Also Read: बंगाल में दो अलग-अलग जगहों पर लगी आग, सिविक वॉलेंटियर की मौत, वृद्धा झुलसी
कोर्ट से दोनों को सभा करने की मिली अनुमति 

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने कहा कि आम लोगों को असुविधा नहीं हो इसका सबको ध्यान रखना होगा. याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस और बंदरगाह के अधिकारियों ने बैठक के लिए पहले ही अनुमति दे दी थी.लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर जिला भाजपा नेतृत्व ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वहीं दूसरी ओर शुभेंदु अधिकारी के कांथी स्थित घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अभिषेक सभा करने जा रहे हैं.

Also Read: हाइकोर्ट के निर्देश के बाद आयोग ने प्रकाशित की अवैध तरीके से नियुक्त हुए 183 शिक्षकों की सूची
पंचायत चुनाव से पहले शुभेंदु और अभिषेक की सभा 

लिहाजा शनिवार को दोनों खेमे के कमांडरों की सभा को लेकर सियासत गरमाने वाली है. पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक हलकों का मानना ​​है कि शुभेंदु और अभिषेक अपने विरोधियों पर कड़ा प्रहार करेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से ही डायमंड हार्बर के मैदान की सफाई शुरू कर दी है, झंडा-तोरण लगाए जा रहे हैं. भाजपा कार्यकर्ता दीपक हालदार ने कहा, ‘यह सभा राज्य में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हो रही है. उन्होंने टिप्पणी की कि राज्य सरकार ने सभा को रोकने की योजना बनाई थी.लेकिन अदालत ने सभी के साथ समान व्यवहार किया.

Also Read: दुआरे सरकार शिविर के चलते बंद चल रहे स्कूल अब खुलेंगे, घर-घर जाकर बच्चों को बुलायेंगे शिक्षक

रिपोर्ट : नवीन राय कोलकाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >