Abhishek Bachchan ने पत्नी ऐश्वर्या राय को दिया इस बात का श्रेय, बोले- मुझे बाहर जाकर फिल्में बनाने…

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि कैसे उनकी पत्नी-अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को फिल्मों की दुनिया से जान-पहचान कराया. उन्होंने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल पूरे कर लेंगे. अभिषेक ने करीना कपूर के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उसके बाद जूनियर बच्चन ने कई मूवीज में काम किया. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी-अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर बात की.

अभिषेक बच्चन बोले- शुक्र है कि उसकी मां ने…

अभिषेक बच्चन ने इस बारे में खुलासा किया है कि कैसे उनकी पत्नी-अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को फिल्मों की दुनिया में आसानी से जान-पहचान कराया. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, “शुक्र है कि उसकी मां ने उन्हें इस दुनिया के प्रति सहज बनाया है. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था और ऐश्वर्या ने इसे इतनी खूबसूरती से संभाला कि उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं बनी कि उनके दादा-दादी दोनों फिल्मी दुनिया से हैं और आपके माता-पिता दोनों फिल्मी दुनिया से हैं.”

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की तारीफ की

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, हमने इसे कोई बड़ी चीज नहीं बनाया. इसका पूरा क्रेडिट मेरी वाइफ ऐश्वर्या राय को जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने मुझे बाहर जाकर फिल्में बनाने की परमिशन दी और उसने आराध्या का ख्याल रखा. बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में मुंबई में शादी किया था. नवंबर 2011 में वे बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बन गए. दोनों ने एक साथ अभिनय किया है धूम 2, गुरु और रावण जैसी फिल्मों में काम किया है. ऐश्वर्या को हाल ही में मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 में देखा गया था. दूसरी ओर, अभिषेक फिल्म दसवीं में दिखे थे, जिसमें उन्होंने एक नेता का रोल निभाया छथा. मूवी को मिला- जुला फैंस से रिस्पांस मिला था. एक्टर द बिग बुल के सीक्वल में दिखाई देंगे.

Also Read: कैटरीना कैफ की इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गए थे रिजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >