Aarya 3 Teaser: बंदूक और सिगार के साथ स्वैग अंदाज में दिखीं सुष्मिता सेन, आर्या 3 का धमाकेदार टीजर आउट

सुष्मिता सेन ने अपनी हिट वेब सीरीज आर्या 3 के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने नए सीजन का एक धमाकेदार टीजर जारी किया है. वीडियो में एक्ट्रेस को सीगार पीते देखा जा सकता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. 90 दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक आज भी पसंद करते हैं. अब एक्ट्रेस अपनी धमाकेदार वेब सीरीज आर्या 3 के साथ फिर से वापस आ गई हैं. सीरीज का धमाकेदार टीजर जारी किया गया है. वीडियो में वह न सिर्फ सिगार जलाती नजर आ रही हैं बल्कि अपनी पिस्टल भी लोड कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, “वह वापस आ गई है, और उसका मतलब बिजनेस #HotstarSpecials #Aarya3, अब शूटिंग कर रही है.” सुष्मिता ब्लैक फुल-स्लीव्स टॉप और बड़े सनग्लासेस में दिख रही हैं.

आर्या 3 का टीजर

वेब सीरीज का ये टीजर देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. एक्ट्रेस की बेटी रेनी सेन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप असत्य हैं”. एक फैन ने लिखा, ”मैं नए सीजन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं”. दूसरे ने कहा, “वाह सुपर क्लासिक…सिगार के साथ स्वैग काफी जच रहा है…वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं”. बता दें कि सुष्मिता ने जून 2020 में आर्या के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया. सीरीज में, अभिनेत्री ने एक शक्तिशाली और मजबूत मां का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए सीमाओं से परे जाता है. सीरीज में सिकंदर खेर की भी अहम भूमिका है.

पहले दो पार्ट रहे हैं सक्सेसफुल

सीजन 3 में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता ने कहा था, “आर्या सरीन के लिए यह एक नई सुबह है, और वह जबरदस्त है. सीजन 3 में, वह जा रही है और अपने अतीत की बाधाओं से मुक्त अपनी कहानी शुरू कर रही है. आर्या की भूमिका पुरानी जींस में फिसलने जैसी है, लेकिन एक नई यात्रा के लिए. राम माधवानी और डिज्नी हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, दर्शकों ने आर्या पर बरसाए गए प्यार और सराहना को वापस पाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती”. बता दें कि इस सीरीज के पहले दो सीजन काफी सक्सेस फुल रही है. राम माधवानी द्वारा निर्देशित, सीरीज में नमित दास, मनीष चौधरी और विनोद रावत भी शामिल हैं.

Also Read: प्रियंका चौधरी के फैंस से डर गई Farah Khan! अपने सोशल मीडिया अकाउंट का कमेंट सेक्शन किया ऑफ, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >