Aarya 3 से लेकर Hanuman तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं धांसू फिल्में, अभी नोट कर लें डेट

1 / 1
Aarya 3 से लेकर Hanuman तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं धांसू फिल्में, अभी नोट कर लें डेट
फुल स्क्रीन में देखें

Aarya 3 से लेकर Hanuman तक, OTT पर रिलीज हो रही हैं धांसू फिल्में, अभी नोट कर लें डेट

ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज एंजॉय करना आजकल किसे पसंद नहीं है. ऐसे में इस हफ्ते कई धमाकेदार सीरीज रिलीज हो रही है, जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं. इसमें आर्या 3, हनुमान से लेकर भक्षक शामिल है. जिसे आप नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

आजकल लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. अगर कोई हाई रेटेड मूवीज लगी होती है, तभी जाते हैं, नहीं तो ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे घर पर ही फैमिली के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं. इस हफ्ते कई धुआंधार वेब सीरीज और मूवीज रिलीज हो रही है, जिसे आप घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.

राम माधवानी की ओर से निर्मित और निर्देशित, आर्या सीजन तीन का दूसरा भाग, जिसका नाम आर्या: अंतिम वार है, 9 फरवरी से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस सीरीज में सुष्मिता सेन को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. एक्शन से भरपूर सीरीज में इला अरुण, सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, वीरेन वजीरानी, ​​विकास कुमार, माया सराओ, गीतांजलि कुलकर्णी और विश्वजीत प्रधान मूख्य भूमिका में हैं

हनुमान

यह फिल्म अंजनदारी के काल्पनिक गांव पर आधारित है और एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भगवान हनुमान की असाधारण शक्तियां प्राप्त होती हैं.

हनुमान फिल्म में तेजा सज्जा ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, राज दीपक शेट्टी और विनय राय जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि जी5 ने ‘हनुमान’ के लिए ओटीटी अधिकार हासिल कर लिए हैं और फिल्म के फरवरी 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है.

मार्वल

ब्री लार्सन, टेयोना पैरिस और इमान वेल्लानी की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘द मार्वल्स’ का प्रीमियर 7 फरवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर होने वाला है. यह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगा.

Also Read: Fighter OTT Release Date: ऋतिक रोशन की फाइटर इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

भक्षक

भूमि पेडनेकर नेटफ्लिक्स फिल्म भक्षक में पहली बार एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. क्राइम थ्रिलर वैशाली सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लड़कियों के लिए एक आश्रय गृह की वास्तविकता का खुलासा करने के लिए बड़ी हस्तियों के खिलाफ जाती है, जहां अवैध रूप से यौन शोषण किया जाता है. इसमें आदित्य श्रीवास्तव, साई ताम्हणकर और संजय मिश्रा भी हैं. ‘भक्षक’ 9 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

गुंटूर करम

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद, अभिनेता महेश बाबू की गुंटूर करम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. यह 9 फरवरी को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है.

त्रिविक्रम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्री लीला, राम्या कृष्णा, प्रकाश राव, जयराम, वेनेला किशोर, ईश्वरी राव, राव रमेश, अजय, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और अन्य भी हैं.

Also Read: Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की आश्रम 4 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >