Aamir Khan: फिल्मों से ब्रेक ले रहे आमिर खान, जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला?एक्टिंग की जगह करेंगे ये काम

आमिर खान ने एक इवेंट में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात किया. आमिर ने कहा कि वो वो 35 साल बाद फिल्मों में काम कर रहे है. एक एक्टर के तौर पर वो फिल्मों से ब्रेक ले रहे है. एक्टर हाल ही में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखे थे.

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा कुछ महीने ही रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. मूवी फ्लॉप होने के बाद एक्टर पहली बार पब्लिक के सामने एक नये लुक में नजर आए. दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक्टर ने कहा कि उन्होंने 35 साल के लंबे करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बातें की.

आमिर खान फिल्मों से ले रहे ब्रेक

आमिर खान ने दिल्ली में एक चैट शो में हिस्सा लिया. इस दौरान आमिर ग्रे हेयर, कोट और चश्मा लगाए दिखे. एक्टर ने इवेंट में कहा कि, जब मैं एक एक्टर के रूप में एक फिल्म कर रहा होता हूं, तो मैं उसमें इतना खो जाता हूं कि मेरे जीवन में और कुछ नहीं होता. लाल सिंह चड्ढा के बाद मुझे चैंपियंस फिल्म करनी थी. यह एक सुंदर कहानी है, और यह एक बहुत ही हृदयस्पर्शी और प्यारी फिल्म है.

आमिर खान ने कही ये बात

आगे आमिर खान बोले- लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं, अपने परिवार के साथ, अपनी मां के साथ, अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह उन लोगों के लिए सही नहीं है जो मेरे करीब है. मुझे लगता है कि मुझे छुट्टी लेनी चाहिए औऱ लाइफ को एक अलग तरीके से अनुभव करना चाहिए. मैं अगले साल का इंतजार कर रहा हूं, डेढ़ साल जिसमें मैं एक एक्टर के रूप में काम नहीं कर रहा हूं.

Also Read: Salaam Venky Trailer: मां के किरदार में छा गई काजोल, ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखी आमिर खान की दिखी झलक
फिल्म ‘चैंपियन’ को लेकर आया ये अपडेट

आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चैंपियन’ को लेकर भी अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि वो इसे प्रोड्यूस करने वाले है. एक्टर ने कहा, मैं उस भूमिका को करने के लिए अब अन्य अभिनेताओं से संपर्क करूंगा जो मैं करने की उम्मीद कर रहा था. वहीं, हाल ही में एक्टर फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में दिखे थे. इसमें वो कैमियो रोल प्ले कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >