आमिर खान की 3 Idiots का बनेगा सीक्वल, ये 5 वजह बनाती है राजकुमार हिरानी की फिल्म को खास, यहां जानिए

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी की 3 इडियट्स सुपरहिट फिल्म थी. राजकुमार हिरानी की फिल्म कई वजहों से खास है. चलिए आपको बताते है फिल्म से एक इंसान क्या सीख सकता है.

3 Idiots: राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स उन फिल्मों में से एक है जिसे दर्शक शायद ही भूल पाएंगे. तीन दोस्तों के जीवन पर बनी ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया था. इस बीच खबर है कि 3 इडियट्स का सीक्वल आएगा. ऐसे में आपको आज हम बताते है 3 इडियट्स की वो खास बातें, जो इसे स्पेशल बनाती है.

कभी भी हार नहीं माननी चाहिए

3 इडियट्स इंजीनियरिंग छात्रों के रूप में आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी की कहानी को बताती है. मूवी दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ सीख भी देती है. मूवी में जॉय ने आत्महत्या कर लिया था क्योंकि उसे नकारा फील कराया गया. वो प्रिंसिपल द्वारा निष्कासित करने पर काफी निराश हो गया और उसने सुसाइड कर लिया. वहीं, राजू ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था. हालांकि राजू बच जाता है. फिल्म ये सीख देती है कि एक छोटी सी असफलता के बाद कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए.

जो पसन्द हो उसी की पढ़ाई करें

फरहान एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बनना चाहता था, लेकिन उसके पिता चाहते थे वो एक इंजीनियर बने. वो सिर्फ अपने पिता की इच्छा की वजह से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. रैंचो ने उसे अपने पैशन को ही प्रोफेशन बनाने की सलाह दी. इसलिए आपको अपना जुनून ढूंढना चाहिए और उसे पूरा करने के पीछे लग जाना चाहिए.

आज में जीना सीखें

राजू अपने फ्यूचर को लेकर हमेशा डरा और घबराया रहता था. रैंचो उसे हमेशा आज में जीना सीखाता था. साथ ही उसे खुद पर भरोसा और विश्वास करने के लिए कहता था. कोई भी काम तब तक सफल नहीं होता जब तक आपको खुद पर भरोसा न हो.

Also Read: 3 Idoits Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर शरमन जोशी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजकुमार हिरानी सीक्वल बनाने के…

किताबी कीड़ा ना बनें

3 इडियट्स मूवी में चतुर एक किताबी कीड़ा था. उसे अगर जो बात समझ नहीं आती थी, तो वो उसे रट लेता था. चतुर उन बातों का मतलब समझने की कोशिश भी नहीं करता था. वहीं, रैंचो में हर वक्त कुछ नया सीखने और जानने का जुनून रहता था. वो रटने से ज्यादा समझने में यकीन रखता था.

सही ज्ञान प्राप्त करें

3 इडियट्स फिल्म हमें सिखाती है कि एक सर्टिफिकेट कुछ नहीं, बस एक कागज का टुकड़ा है. वास्तविक शिक्षा ज्ञान प्राप्त करना है. फिल्म में आपने देखा होगा कि रैंचो अपने सारे सर्टिफिकेट किसी और को दे देता है और खुद अपने नॉलेज से दूसरों को ज्ञान देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >