Aaj ka Panchang 13 अक्टूबर 2023: आज है आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj ka Panchang 13 October 2023: हिन्दू पंचांग का विशेष महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले यहां देखें 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार का पंचांग

Aaj ka Panchang 13 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत ही महत्व है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइए जानते हैं आज 13 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार का पंचांग (Friday Panchang) क्या कहता है.

13 अक्टूबर शुक्रवार 2023

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी रात -09:29 उपरांत  अमावस्या
श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945, हिजरी सन-1444-45
सूर्योदय-05:47
सूर्यास्त-05:23
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुन उपरांत हस्त , योग – ब्रह्म ,करण-भ .
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- कन्या , चंद्रमा- कन्या , मंगल-तुला , बुध- कन्या , गुरु-मेष ,शुक्र-सिंह ,शनि-कुम्भ ,राहु-मेष, केतु-तुला

चौघड़िया शुक्रवार

प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

Also Read: Surya Grahan 2023 : सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
उपाय

भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समयः
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >