पबजी गेम खेलने में छत से गिरा युवक, मौत

चानन थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन की छत से मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र की कुंदर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन की छत से मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. कुंदर पंचायत में बने सामुदायिक भवन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के मो मुरलीशेख का 23 वर्षीय पुत्र मो आशिम शेख यहां मजदूरी करता था. वह खाना खाकर छत के ऊपर सोने के लिए चला गया. इसी बीच में मनोरंजन करने के लिए मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था जिसमें वह इतना मशगुल हो गया कि वह खेलते हुए छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >