Selfiee: बैरिकेड कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा एक फैन, खिलाड़ी कुमार ने ऐसे किया रिएक्ट, VIDEO

पुणे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘सेल्फी‘ का प्रमोशन किया. इस दौरान अपने फेवरेट एक्टर की झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. एक बैरिकेड के पास खिलाड़ी कुमार अपने सारे फैंस से मिलते है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी‘ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सिर्फ चार दिन बचे हुए है और ऐसे में स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. इसी क्रम में अक्षय पुणे में फिल्म को प्रमोट करते दिखे. इस दौरान उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. उनके चाहने वाले उनसे मिलने के लिए बेताब दिखे. तभी एक फैन उनसे मिलने के लिए बैरिकेड कूदकर आता है.

बैरिकेड कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा फैन

पुणे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘सेल्फी‘ का प्रमोशन किया. इस दौरान अपने फेवरेट एक्टर की झलक देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. एक बैरिकेड के पास खिलाड़ी कुमार अपने सारे फैंस से मिलते है. कभी उनका एक फैन बैरिकेड कूदकर उनकी ओर आने की कोशिश करता है. तभी सिक्योरिटी गार्ड उस पकड़ लेते है. लेकिन एक्टर उसके पास जाते है और उसे गले लगा लेते है.

सेल्फी का नया गाना कुड़ी चमकीली

वहीं, बीते दिन सेल्फी का नया गाना कुड़ी चमकीली रिलीज किया गया. इस गाने के बोल हनी सिंह ने लिखे है और इसे गाया भी उन्होंने ही है. सॉन्ग में अक्षय और डायना पेंटी की जोड़ी कमाल लग रही है. वीडियो रिलीज होते ही वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था. इसके बोल काफी कैची है और हनी ने इस सॉन्ग को काफी अच्छा कंपोज किया है.

Also Read: Selfiee Song: अक्षय कुमार ने डायना पेंटी को बताया Kudi Chamkeeli, हनी सिंह की आवाज का चला जादू, VIDEO

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया था. कॉमेडी के तड़के के साथ एक्शन ड्रामा में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं. गुड न्यूज फेम राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह मलयालत फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है. इसके अलावा एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है. टाइगर श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >