80 साल बेमिसाल बच्चन: अमिताभ बच्चन को आज भी है इस बात का मलाल, इलाहाबाद ने उन्हें नहीं किया माफ?

80 Saal Bemisal Bachchan: कांग्रेस ने उन्हें इलाहाबाद लोकसभा सीट से हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemvati Nandan Bahuguna) के खिलाफ मैदान में उतार दिया था. चुनाव प्रचार के दौरान अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद की जनता से बहुत सारे वायदे किये...

80 Saal Bemisal Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Happy Birthday Amitabh Bachchan) का राजनीतिक कार्यकाल बेहद छोटा रहा. सिर्फ तीन साल में उन्होंने राजनीति छोड़ दी, लेकिन उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे काम किये थे, जिसकी वजह से वह अब भी अपराधबोध महसूस करते हैं. अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे बिग बी को आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने इलाहाबाद की जनता से जो वायदे किये थे, उसे पूरा नहीं कर पाये.

फिल्मों से ब्रेक लेकर अमिताभ बच्चन की राजनीति में एंट्री

बेमिसाल अमिताभ बच्चन (#80saalbemisaalbachchan) ने 1984 में फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेकर राजनीति में एंट्री (Amitabh Bachchan in Politics) की थी. तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इलाहाबाद लोकसभा सीट से हेमवती नंदन बहुगुणा (Hemvati Nandan Bahuguna) के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतार दिया था. चुनाव प्रचार के दौरान अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद (Amitabh Bachchan and Allahabad) के अपने मतदाताओं और वहां की जनता से बहुत सारे वायदे किये थे.

Also Read: 80 साल बेमिसाल बच्चन: अमिताभ को क्यों रास नहीं आयी राजनीति? कैसे आये पॉलिटिक्स में और क्यों लिया संन्यास?
चुनाव के समय किये गये वादे पूरे होने चाहिए

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आज भी इस बात का मलाल है कि उन्होंने इलाहाबाद की जनता से जो वायदे किये थे, उन्हें वह पूरा नहीं कर पाये. अमिताभ का मानना है कि इलाहाबाद की जनता ने उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं किया. सदी के महानायक ने यह भी कहा था कि आप चुनाव के समय बहुत सारे वादे करते हैं, उन्हें पूरा करना भी जरूरी होता है. आप जो वादे जनता से करते हैं, उसे पूरा भी जरूर करना चाहिए.

भावना में बहकर राजनीति में आया था: अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने टीवी पर पत्रकारों के सवाल में कहा था कि भावनाओं की वजह से वह राजनीति में गये, लेकिन वहां जाने के बाद पाया कि राजनीति में भावनाओं के लिए कोई जगह ही नहीं है. जब मुझे इस बात का एहसास हो गया, तो मुझे लगा कि मैं राजनीति नहीं कर सकता. मैं इसके लिए सक्षम या उपयुक्त व्यक्ति नहीं हूं. इसलिए मैंने राजनीति छोड़ दी.

Also Read: आखिर कैसे टूट गया अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता, इस फिल्म के बाद दोनों ने एक दूसरे से कभी नहीं की बात
आज भी इस बात के लिए अपराधबोध से ग्रस्त हैं अमिताभ

‘ऑफ द कफ’ कार्यक्रम में एक बार अमिताभ बच्चन ने कहा था, ‘आज भी मुझे इस बात का मलाल है कि इलाहाबाद की जनता से वोट मांगने के दौरान जो वादे मैंने किये थे, उनमें से बहुत से वादे पूरे नहीं कर पाया.’ इसके लिए अपराधबोध से ग्रस्त अमिताभ को आज भी लगता है कि इलाहाबाद ने इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया.

Also Read: अमिताभ बच्चन को बचपन से ही थी एक्टिंग में महारत हासिल, 15 साल की उम्र में निभाया था 45 साल का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >