72 Hoorain Trailer: ’72 हूरें’ का ट्रेलर रिलीज, आतंकवाद का खौफनाक चेहरा उजागर करती है फिल्म

72 Hoorain Trailer out: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का ट्रेलर आज सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ. ट्रेलर आतंकवाद की काली दुनिया का सच उजागर करता है.

72 Hoorain Trailer out: संजय पूरन सिंह चौहान की 72 हुरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आज फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ. इसमें आतंकवाद की काली दुनिया के सच को उजागर करने की कोशिश की गई है, कि कैसे आतंकवादी बनाए जाने के लिए किसी आदमी का ब्रेनवॉश किया जाता है. बता दें कि जबसे 72 हुरें की घोषणा हुई है, तबसे ये विवादों का हिस्सा बन गई है. द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी की सफलता के बाद सभी की निगाहें इस फिल्म पर हैं.

72 हुरें का ट्रेलर रिलीज

7 जुलाई को 72 हुरें की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने विवादास्पद फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी किया. यह फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 स्थानीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है. 72 हुरैन में पवन मल्होत्रा​हाकिम अली की भूमिका में हैं और आमिर बशीर बिलाल अहमद की भूमिका में हैं.

72 हुरें को लेकर विवाद तेज

72 हुरें की रिलीज से पहले, सेंसर बोर्ड ने कई कारणों का हवाला देते हुए इसके ट्रेलर को खारिज कर दिया. हालांकि सीबीएफसी ने पहले फिल्म को मंजूरी और हरी झंडी दे दी थी. ट्रेलर पर रोक लगने के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने कहा है कि वे अब सहायता के लिए उच्च अधिकारियों के पास जाएंगे. वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और सीबीएफसी के उच्च अधिकारियों से पूछताछ करने का अनुरोध करेंगे. 72 हूरें इस बात पर आधारित है कि कैसे युवाओं का ब्रेनवॉश किया जाता है और उन्हें इन आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसमें पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर मुख्य भूमिका में हैं.

Also Read: 72 हूरें की रिलीज से पहले फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जानें ऐसा क्या है फिल्म में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >