मुंबई में 30 साल की मॉडल ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, लिखा- मुझे शांति चाहिए

मुंबई में एक 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड लेटर भी मिला. पुलिस के मुताबिक मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए.

हाल ही में तमिल इंडस्ट्री से बुरी खबर आई थी. एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. अब मुंबई में एक 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली. उनका शव एक होटल में पंखे से लटका मिला. मॉडल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला. फिलहाल पुलिस वर्सोवा पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज किया है. साथ ही मामले की जांच कर रही है.

मॉडल ने की आत्महत्या

मॉडल ने मुंबई के अंधेरी के लोखंडवाला के एक होटल में कमरा लिया था, जहां उन्होंने आत्महत्या की. मॉडल ने बुधवार को होटल लिया था और अपने लिए ऑनलाइन डिनर भी मंगाया था. मिड-डे से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वह लोखंडवाला के यमुना नगर सोसाइटी की रहने वाली थी. गुरूवार को सुबह उन्होने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.


मुझे शांति चाहिए…

पुलिस ने मास्टरकी से मॉडल के कमरे का दरवाजा खोला और उसे पंखे से लटका पाया. पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड लेटर भी मिला. पुलिस के मुताबिक मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए. हालांकि पुलिस ने ये भी बताया है कि वो कुछ महीनों से डिप्रेशन में थी क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Tamil Actress Deepa: 29 साल की एक्ट्रेस दीपा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, जानें वजह

कुछ दिन पहले ही तमिल एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका यानी दीपा ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वो अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान थी और इस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया था. पॉलीन की उम्र सिर्फ 29 साल थी. वो कुछ फिल्मों में काम कर चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >