WB : कोलकाता पुलिस ज्वाइन करेंगे बंगाल के 100 पुलिसकर्मी, भांगड़ डिविजन में होगी पोस्टिंग

पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन ने जारी किया निर्देश. 29 को बंगाल पुलिस से रिलीज होंगे उक्त पुलिसकर्मी. 30 जनवरी को कोलकाता पुलिस ज्वाइन करने का निर्देश. 31 जनवरी को जारी होनेवाले कोलकाता पुलिस डायरेक्टोरेट में इसका जिक्र किया जायेगा.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के निर्देश पर हाल ही में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ डिविजन को कोलकाता पुलिस में शामिल किया गया है. इसके बाद भांगड़ डिविजन के अंतर्गत चार नये थानों भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट व चंदनेश्वर का गठन किया गया. बताया जा रहा है कि उक्त थानों में पर्याप्त फोर्स नहीं होने के कारण हाल के दिनों में भांगड़ में रह-रहकर हो रहीं राजनीतिक झड़पों पर काबू पाने के लिए कोलकाता पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.

बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन ने जारी किया निर्देश

उक्त इलाका कोलकाता पुलिस के लिए नया होने के कारण भी वहां किसी भी बड़ी घटना को काबू में करने में अधिक समय लग रहा है. इन सभी समस्याओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस में विभिन्न थानों व बटालियन में पोस्टेड 100 पुलिसकर्मियों को कोलकाता पुलिस में शामिल करने का फैसला लिया गया है. पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन की तरफ से हाल ही में इस संबंध में एक लिखित निर्देश भी जारी किया गया.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी नौकरी…
पुलिसकर्मियों को 30 जनवरी को कोलकाता पुलिस करना होगा ज्वाइन

इसमें कहा गया है कि लिस्ट में जिन पुलिसकर्मियों के नाम हैं, उन्हें 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस से रिलीज कर दिया जायेगा. उक्त पुलिसकर्मियों को 30 जनवरी को कोलकाता पुलिस ज्वाइन करना होगा. 31 जनवरी को जारी होनेवाले कोलकाता पुलिस डायरेक्टोरेट में इसका जिक्र किया जायेगा. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि 30 जनवरी को ज्वाइन करने वाले इन सभी पुलिसकर्मियों को भांगड़ डिविजन के अंतर्गत बनाये गये चार थानों में भेज जायेगा, जिससे वहां पुलिसकर्मियों की कमी को दूर किया जा सके. गौरतलब है कि भांगड़ में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये ममता बनर्जी की ओर से सख्त कदम उठाया जा रहा है.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी की सड़क दुर्घटना के बाद पहली तस्वीर आई सामने, जानें सीएम ने क्या कहा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >