YouTube पर क्लिकबेट थंबनेल और टाइटल वाले कंटेंट की खैर नहीं, तुरंत हटेगा ऐसा वीडियो

Google के स्वामित्व वाले ऑनलाइन वीडियो प्लैटफॉर्म YouTube का कहना है कि इस तरह के तरीकों से व्यूअर्स को ठगे जाने का एहसास हो सकता है.

YouTube भारत में गुमराह करने वाली सामग्री, खासकर भ्रामक शीर्षक और थंबनेल वाले वीडियो, जिन्हें क्लिकबेट कहा जाता है, के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा. प्लैटफॉर्म ने यह कदम खासकर ब्रेकिंग न्यूज और करेंट इवेंट्स जैसे टॉपिक्स पर आधारित वीडियोज की निगरानी के लिए उठाया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यूअर्स को भ्रमित न किया जाए और वीडियो के कंटेंट से मेल न खाने वाले शीर्षक या थंबनेल की समस्या को हल किया जाए.

भ्रामक कंटेंट से व्यूअर्स को धोखा या निराशा हो सकती है

यूट्यूब का कहना है कि इस प्रकार के भ्रामक कंटेंट से व्यूअर्स को धोखा या निराशा हो सकती है, खासकर जब वे महत्वपूर्ण जानकारी की तलाश में होते हैं. इस पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले वीडियो को आगामी महीनों में हटाया जाएगा. हाल ही में, गूगल के CEO सुंदर पिचाई को एक मानहानि वीडियो हटाने में नाकाम रहने पर मुंबई की अदालत से अवमानना का नोटिस मिला था.

YouTube ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

प्लैटफॉर्म का कहना है कि उसका उद्देश्य एक भरोसेमंद अनुभव प्रदान करना है, जहां यूजर्स को सही और प्रामाणिक जानकारी मिल सके. खासकर तब, जब लोग ब्रेकिंग न्यूज या संवेदनशील विषयों पर जानकारी खोज रहे हों.

क्या होता है क्लिकबेट?

क्लिकबेट उस वीडियो को कहेंगे, जिनके शीर्षक या थंबनेल कुछ ऐसा दावा करते हैं, जो वीडियो में दिखाया नहीं गया हो. इनका उद्देश्य केवल लोगों को वीडियो पर क्लिक कराना होता है. खासकर जब मामला ब्रेकिंग न्यूज या ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़ा हुआ हो.

किन वीडियोज को हटाया जाएगा?

करेंट अफेयर्स और ब्रेकिंग न्यूज से जुड़े वीडियो इस पॉलिसी के दायरे में आएंगे. अगर वीडियो दर्शकों को गुमराह करते हैं और उन तक अपेक्षित जानकारी पहुंचा नही नहीं करते, तो यूट्यूब अपने प्लैटफॉर्म से उन्हें हटा सकता है.

YouTube क्या कदम उठाएगा?

यूट्यूब भ्रामक शीर्षक या थंबनेल वाले वीडियो को अपने प्लैटफॉर्म से हटा देगा. लेकिन शुरुआत में चैनलों पर कोई स्ट्राइक नहीं दी जाएगी, ताकि क्रिएटर्स नयी पॉलिसी को समझ सकें. भविष्य में, यूट्यूब यह स्पष्ट करेगा कि ब्रेकिंग न्यूज और भ्रामक कंटेंट को पहचानने के लिए कौन से मानदंड लागू किये जाएंगे.

Google, YouTube या FaceBook- दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट कौन सी है?

Nitin Gadkari को मिला YouTube का गोल्डन बटन, X पर Video शेयर कर केंद्रीय मंत्री ने जाहिर की खुशी

YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग

YouTube शॉर्ट्स बनाना होगा आसान, आ रहे खास AI फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >