Spotify Wrapped से पहले आया YouTube का Recap 2025, Gemini AI ने बदल दिया खेल

YouTube Music Recap 2025 लॉन्च, Gemini AI, Passport Mode और Google Photos इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

Spotify Wrapped से पहले YouTube Music ने अपना 2025 Recap लॉन्च कर दिया है. इस बार फीचर और भी दमदार है क्योंकि इसमें Google का Gemini AI जुड़ गया है, जो आपके पूरे साल की सुनने की आदतों को मजेदार अंदाज में समझाता है.

ऐसे देखें अपना Recap

  • ऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
  • Your Recap सेक्शन में 2025 Recap मिलेगा
  • हरे रंग का Get Your Recap बटन दबाते ही आपकी पर्सनल म्यूजिक रिपोर्ट सामने होगी
  • अगर अभी नहीं दिख रहा तो कुछ दिनों में रोलआउट पूरा हो जाएगा.

Passport Mode का तड़का

  • नया Passport Mode बताएगा कि आपके पसंदीदा कलाकार किस देश से हैं
  • म्यूजिक सुनने की आदतों को भूगोल से जोड़कर और मजेदार बनाया गया है.

Day-by-Day View

  • अब आप देख पाएंगे कि किस दिन किस आर्टिस्ट को सबसे ज्यादा सुना
  • यह टाइमलाइन आपके म्यूजिक सफर को और पर्सनल बना देती है.

Gemini Q&A: आपका म्यूजिक एनालिस्ट

Gemini AI से पूछें सवाल: कौन सा जॉनर अचानक पसंद आया? या रात में किसे सबसे ज्यादा सुना?

जवाब मिलेगा चैटिंग स्टाइल में, जैसे कोई एनालिस्ट आपके सामने बैठा हो.

Google Photos Integration

आपके टॉप गानों को आपकी पसंदीदा तस्वीरों से मैच किया जाएगा

शेयर करने लायक कार्ड्स और मिनी फोटो एल्बम ऑटोमैटिक बनेंगे

सोशल मीडिया पर शेयर करने का मजा होगा दोगुना.

एक ही ऐप में रखें सारी सरकारी ID, फिजिकल कॉपी ले जाने की झंझट खत्म, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Google खुद ही डिलीट कर देगा आपकी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री, बस कर दें इस सेटिंग को ऑन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >