YouTube पर वीडियो बनाना और देखना होगा और मजेदार, नये अनाउंसमेंट्स जानकर दिल खिल उठेगा

YouTube अपने यूजर्स और कंटेंट क्रियेटर्स के लिए कई सारे नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. ये अपडेट्स न सिर्फ यूजर्स को प्रीमियम व्यूईंग एक्सपीरियंस देगा बल्कि क्रियेटर्स की कमाई बढ़ाने में भी मदद करेगा.

YouTube TV यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए YouTube कई सारे नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. यूजर्स को प्रीमियम व्यूईंग एक्सपीरियंस (Premium Viewing Experience) देने से लेकर कंटेंट क्रियेटर्स के लिए कंपनी ने 5 नए फीचर्स को लॉन्च करने का ऐलान किया है. जिसमें शॉपिंग के लिए QR Code, AI-पावर्ड अपस्केलिंग और बढ़िया कंटेंट सर्च जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इन नए अपडेट्स को लेकर YouTube का कहना है कि ये फीचर्स क्रियेटर्स को उनके कंटेंट को अलग और बेहतर बनाने में मदद करेंगे. जिससे न सिर्फ यूजर्स को अच्छा कंटेंट मिलेगा बल्कि क्रियेटर्स को और बेहतर कमाई करने में भी मदद मिलेगी. इन नए अपडेट्स को लेकर यूट्यूब सीईओ नील मोहन ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है. आइए जानते हैं यूट्यूब के इन नए फीचर्स के बारे में.

बढ़ेगी थंबनेल फ़ाइल साइज लिमिट

यूट्यूब टीवी पर वीडियो इंप्रेसन को बेहतर बनाने के लिए, वीडियो के थंबनेल फ़ाइल साइज लिमिट को यूट्यूब 2MB से बढ़ाकर 50MB करेगा. जिससे क्रिएटर्स 4K-रिज़ॉल्यूशन वाले थंबनेल अपलोड कर सकेंगे. हाई क्वालिटी वीडियो अपलोड करने के लिए कंपनी कुछ क्रियेटर्स के साथ बड़े वीडियो अपलोड करने की टेस्टिंग कर रही है. जिससे यूजर्स को हाई क्वालिटी कंटेंट मिल सके.

लो क्वालिटी वीडियो को मिलेगा AI का सपोर्ट

यूट्यूब के नए फीचर्स में AI भी शामिल है. यूट्यूब की AI-पावर्ड सुपर-रिज़ॉल्यूशन फीचर कम-रिज़ॉल्यूशन (1080p से नीचे) वाले अपलोडेड वीडियो को Full HD में बदल रहा है, जो आगे 4K तक के रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा. हालांकि, इसे क्रियेटर्स पूरी तरह कंट्रोल कर सकेंगे. साथ ही ऑरिजिनल वीडियो रिजॉल्यूशन और फ़ाइल दोनों ही सेफ रहेगी. वहीं, यूजर्स वीडियो को ऑरिजिनल रिजॉल्यूशन में भी देख सकेंगे.

इमर्सिव प्रीव्यू का मिलेगा ऑप्शन

YouTube यूजर्स के कंटेंट सर्च करने के तरीके को भी अपग्रेड कर रहा है. यूट्यूब अपने यूजर्स के आसान वीडियो नेविगेशन और सर्च के जरिए बेहतर कंटेंट खोजने के लिए इमर्सिव प्रीव्यू का ऑप्शन पेश कर रहा है. जिसका मतलब है कि जब कोई यूजर्स किसी क्रियेटर के चैनल पेज से सीधे सर्च करते हैं, तो YouTube पर रिजल्ट दिखाने के बजाय यूजर्स को उसी क्रियेटर के चैनल के वीडियो सर्च रिजल्ट के टॉप पर दिखाई देंगे. कंटेंट सर्च को भी यूट्यूब ने अपडेट किया है.

शॉपिंग के लिए QR कोड सपोर्ट

यूट्यूब का कहना है कि यूजर्स द्वारा पिछले साल शॉपिंग से संबंधित वीडियो को 35 अरब घंटे से अधिक देखे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर टीवी पर देखे गए थे. ऐसे में शॉपिंग लवर्स यूजर्स के लिए प्लेटफ़ॉर्म टैग किए गए प्रॉडक्ट्स के लिए QR कोड पेश कर रहा है. QR कोड की मदद से यूजर्स प्रोडक्ट को फोन से स्कैन कर सीधे प्रोडक्ट पेज पर जा सकते हैं.

YouTube पर अब शॉपिंग भी होगी आसान, नये ब्रांड्स और टूल्स से क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा

India’s Richest YouTuber: भारत का सबसे अमीर Youtuber कौन है? नंबर 1 में न Samay Raina है और न ही Bhuvan Bam!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >