इंडिया में कब आ रहे हैं Xiaomi 17 Series और Xiaomi Pad 8? कंपनी ने लॉन्च डेट किया कंफर्म

Xiaomi फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट सामने आ चुकी है. खास बात यह है कि इनके साथ Xiaomi Pad 8 भी भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है.

चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने 28 फरवरी को अपने ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Xiaomi 17 Ultra के साथ-साथ Xiaomi 17 और Xiaomi Pad 8 को पेश किया था. अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये तीनों नए डिवाइस जल्द ही इंडिया में भी एंट्री करने वाले हैं. इतना ही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इन फोन्स के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट ने उनकी उपलब्धता की भी पुष्टि कर दी है. अब इस माइक्रोसाइट को अपडेट करते हुए Xiaomi 17 Ultra के कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है.

इंडिया में कब लॉन्च होगा Xiaomi 17 Series और Xiaomi Pad 8

कंपनी ने X पर पोस्ट करके कंफर्म किया है कि 11 मार्च को भारत में नया Xiaomi 17 Ultra लॉन्च होगा. इसके साथ ही Xiaomi 17 और Xiaomi Pad 8 भी पेश किए जाएंगे. खास बात यह है कि इन तीनों डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च पिछले महीने के आखिर में ही हुआ था, और अब इंडियन यूजर्स की बारी है इन्हें करीब से देखने की.

क्या होंगे फीचर्स?

Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 देश में Amazon और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री होगी. अब Xiaomi 17 Ultra की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अपडेट हुई है, जिसमें फोन से जुड़े कई फीचर्स सामने आए हैं. बता दें कि ये फीचर्स लगभग इसके ग्लोबल वर्जन जैसे ही हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. साथ ही इसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया जाएगा.

भारत में Xiaomi 17 Ultra को 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा. फोन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन करीब 1.5 दिन तक चल सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Xiaomi के Android 16 बेस्ड HyperOS 3 के साथ आएगा.

यह भी पढ़ें: 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17 Ultra ग्लोबली लॉन्च, साथ में आया Xiaomi 17

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >