WiFi राउटर के पीछे छुपा USB पोर्ट है बड़े काम का, कर सकते हैं ये सारे काम

अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला WiFi राउटर का USB पोर्ट आपके काफी काम आ सकता है. इससे आप प्रिंटर को वायरलेस बना सकते हैं, फाइल बैकअप ले सकते हैं, इंटरनेट बैकअप सेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डिवाइस चार्ज भी कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

आजकल ज्यादातर मॉडर्न राउटर्स में एक या उससे ज्यादा USB पोर्ट दिए जाते हैं. लेकिन हममें से कई लोग इन पर ध्यान ही नहीं देते. क्योंकि हमारे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी जैसे डिवाइस आराम से WiFi से कनेक्ट हो जाते हैं, इसलिए हम बस पावर एडॉप्टर और LAN केबल लगाकर खुश हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही छोटा सा USB पोर्ट आपके राउटर को और भी ज्यादा स्मार्ट बना सकता है? आइए आपको बताते हैं WiFi राउटर में USB पोर्ट की मदद से आप क्या-क्या काम कर सकते हैं.

वायर्ड प्रिंटर को बदल सकते हैं वायरलेस प्रिंटर में

USB पोर्ट की मदद से आप अपने पुराने वायर्ड प्रिंटर को आसानी से वायरलेस प्रिंटर में बदल सकते हैं. बस आपको अपने प्रिंटर को राउटर के USB पोर्ट में कनेक्ट करना है. इसके बाद राउटर के एडमिन पैनल (admin panel) में जाना होगा (इसकी जानकारी आपको राउटर के मैन्युअल में मिल जाएगी). वहां Print Server सेक्शन में जाकर इस फीचर को ऑन करना होगा.

अब आपका प्रिंटर नेटवर्क पर दिखने लगेगा. अगर राउटर किसी खास प्रिंटर यूटिलिटी (printer utility) इंस्टॉल करने को कहे, तो उसे कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड करके सेटअप कर लें.

फाइल्स को फ्री में कर सकते हैं बैकअप

अगर आपके राउटर में USB पोर्ट है, तो आप किसी भी स्टोरेज डिवाइस को उससे जोड़कर उसे एक बैकअप सिस्टम में बदल सकते हैं. कैसे करना है? बस स्टोरेज ड्राइव को राउटर के USB पोर्ट में लगाइए, फिर Windows में Backup settings या macOS में Time Machine खोलिए और उस ड्राइव को सिलेक्ट कर लीजिए. इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि कौन-सी फाइल्स का बैकअप लेना है और कितनी बार लेना है.

USB पोर्ट से बना सकते हैं इंटरनेट बैकअप सेटअप

आजकल इंटरनेट पहले से काफी बेहतर हो गया है, लेकिन फिर भी कभी-कभी नेटवर्क डाउन होना नॉर्मल बात है. लेकिन सोचिए, आपके घर या ऑफिस में लगे CCTV कैमरे और सिक्योरिटी सिस्टम्स का क्या? इन्हें तो हर समय इंटरनेट चाहिए होता है. जैसे ही इंटरनेट गया, ये भी बंद हो जाएंगे. यहीं पर काम आता है आपके राउटर का USB port. अगर इसे सही तरीके से सेट कर दिया जाए, तो इंटरनेट जाते ही आपका नेटवर्क अपने आप बैकअप कनेक्शन पर स्विच हो सकता है. 

कैसे करें सेटअप?

सबसे पहले अपने फोन को एक केबल से राउटर से कनेक्ट करें. फिर फोन में USB Tethering ऑन कर दें. इसके बाद राउटर की WAN सेटिंग्स में जाकर ऐसा सेट करें कि इंटरनेट डाउन होने पर वो USB को बैकअप सोर्स के रूप में यूज करे.

USB पोर्ट से चार्ज कर सकते हैं  र्टफोन्स, स्मार्टवॉच या टैबलेट 

राउटर के USB पोर्ट से पोर्ट से अपने स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच या टैबलेट को भी चार्ज कर सकते हैं. हां, ये आपके फास्ट चार्जर जितनी स्पीड नहीं देगा, लेकिन इमरजेंसी या बैकअप के तौर पर ये बढ़िया ऑप्शन है. कुछ नए राउटर्स थोड़ी तेज चार्जिंग भी देते हैं, लेकिन वो महंगे आते हैं. 

ध्यान देने वाली बातें

बता दें कि हर राउटर में ऊपर बताए गए सारे फीचर्स नहीं होते. कुछ राउटर सिर्फ बेसिक काम जैसे स्टोरेज शेयरिंग या डिवाइस चार्जिंग तक ही सीमित होते हैं, जबकि कुछ एडवांस्ड टास्क भी संभाल लेते हैं. इसे चेक करना भी आसान है. आप अपने राउटर का मैनुअल देख सकते हैं या उसके एडमिन पैनल में जाकर USB Storage, Media Server या Print Server जैसे ऑप्शन ढूंढ सकते हैं. अगर ये ऑप्शन दिख जाएं, तो समझ लीजिए कि आपका वो खाली पड़ा USB पोर्ट कई काम का हो सकता है.

यह भी पढ़ें: घर में लगा WiFi नहीं दे रहा स्पीड? इन आसान तरीकों से खुद कर लें ठीक, नहीं पड़ेगी टेक्नीशियन की जरूरत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >