प्लेन में आखिर क्यों आग पकड़ लेते हैं पावर बैंक? जानें कारण और जरूरी सेफ्टी टिप्स

Power Bank Fire In Airplane: फ्लाइट में पावर बैंक अब सिर्फ गैजेट नहीं, बल्कि सेफ्टी से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन चुके हैं. खराब बैटरी, ओवरहीटिंग और गलत इस्तेमाल छोटी सी चिंगारी को बड़े खतरे में बदल सकते हैं. इसलिए एयर ट्रैवल के दौरान पावर बैंक इस्तेमाल और स्टोर करने के सही तरीके जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं.

Power Bank Fire In Airplane: आजकल अगर आप प्लेन से सफर कर रहे हैं, तो बैग पैक करते समय सिर्फ हथियार, लिक्विड या जेल्स के नियम ही नहीं देखने होते. बल्कि एक और चीज पर अब खास ध्यान दिया जा रहा है. हम बात कर रहे हैं पावर बैंक और लिथियम-आयन बैटरी वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की. दरअसल, इन डिवाइसों में खराब बैटरी या गलत यूज की वजह से आग लगने या जलने का खतरा बढ़ जाता है. यही कारण है कि अब इन्हें लेकर एयरलाइंस और एविएशन अथॉरिटी काफी सख्त हो गई हैं. लेकिन सवाल वही है कि आखिर पावर बैंक प्लेन में बार-बार आग क्यों पकड़ लेते हैं? आइए जानते हैं.

पावर बैंक में आग क्यों लगती है? 

पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी का यूज होता है. लिथियम-आयन बैटरी वाले डिवाइस की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि अगर बैटरी खराब हो जाए तो वह बहुत जल्दी गर्म होकर ओवरहीट या शॉर्ट-सर्किट कर सकती है. यहीं से शुरू होता है एक खतरनाक प्रोसेस, जिसे ‘थर्मल रनअवे’ कहते हैं. इसमें बैटरी के अंदर का टेम्परेचर बढ़ते ही बढ़ता जाता है, और वह खुद ही और ज्यादा एनर्जी रिलीज करने लगती है. मतलब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, बैटरी और तेजी से गर्म होती जाती है.

इस स्थिति में आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है, क्योंकि लिथियम और उसके अंदर इस्तेमाल होने वाले मटेरियल बहुत ज्यादा रिएक्टिव और आसानी से जलने वाले होते हैं. सबसे डराने वाली बात ये है कि लिथियम बैटरी की आग स्टबर्न होती है. यानी इसे बुझाना आसान नहीं होता. कई बार बुझाने के बाद भी यह फिर से भड़क सकती है.

यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’

खराब लिथियम बैटरियों से कैसे बचा जाए?

  • लिथियम बैटरी में आग लगने के रिस्क को कम करने का सबसे आसान तरीका है कि आप सस्ते और घटिया क्वालिटी वाले डिवाइस से बचें. हमेशा कंपनी के बताए गए निर्देशों के हिसाब से ही उनका यूज करें.
  • अक्सर समस्या तब शुरू होती है जब बैटरी पर ज्यादा लोड डाल दिया जाता है. जैसे एक साथ बहुत सारे डिवाइस चार्ज करना या लगातार ओवरयूज करना. इससे डिवाइस गरम होने लगता है और खतरा बढ़ जाता है.
  • इसके अलावा, अगर बैटरी वाले डिवाइस को गिरा दिया जाए, सही तरीके से हैंडल न किया जाए या गलत जगह पर स्टोर किया जाए, तो भी दिक्कतें आ सकती हैं.
  • बैटरियों को हमेशा ऐसी जगह पर स्टोर करें जहां आसपास कोई भी ज्वलनशील चीज (flammable material) न हो, ताकि किसी भी तरह का नुकसान या हादसा होने का खतरा न रहे.
  • इन्हें बहुत ज्यादा ठंडी या बहुत ज्यादा गर्म जगह पर रखने से भी बचें. सबसे सही तापमान 0°C से लेकर 40°C के बीच होता है.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में Airplane Mode ऑन करने को क्यों कहा जाता है? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >