Google से Palantir पहुंचीं अनु शर्मा, जानें कौन हैं ये ट्रेंडिंग टेक प्रोफेशनल

अनु शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं. Google से Palantir Technologies तक उनकी करियर जर्नी काफी वायरल हो रही है. इंटर्नशिप से शुरू होकर टॉप टेक कंपनियों तक पहुंचने की उनकी कहानी यूजर्स को काफी इंस्पायर कर रही है.

इंटरनेट पर एक नाम अचानक तेजी से ट्रेंड करने लगा है और वह नाम है अनु शर्मा का. खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स उनकी करियर जर्नी को लेकर चर्चा करते नजर आए. अनु शर्मा उस समय वायरल हो गईं, जब उन्होंने Google से Palantir Technologies में अपने करियर स्विच की जानकारी सोशल मीडिया शेयर की. उनकी इस जर्नी ने लोगों का ध्यान खींच लिया और अब हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने यह सफर कैसे तय किया.

कौन हैं अनु शर्मा?

अनु शर्मा एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिनकी करियर ग्रोथ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की और धीरे-धीरे टेक इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों तक पहुंच बनाई.

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2022 में बेंगलुरु में Twitter (अब X) में चार महीने की इंटर्नशिप की. इसके बाद 2023 में हैदराबाद में Google में इंटर्नशिप हासिल की और फिर Intuit में भी काम किया.

करियर जर्नी

2024 में अनु शर्मा को Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में फुल-टाइम नौकरी मिली, जहां उन्होंने लगभग 1 साल 7 महीने तक काम किया. इसके बाद 2026 की शुरुआत में उन्होंने यह नौकरी छोड़कर Palantir Technologies जॉइन कर ली, जहां वह फॉरवर्ड-डिप्लॉयड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं.

टेक जॉब्स के अलावा भी उनकी प्रोफाइल काफी मजबूत रही है. वह फ्रीलांस टेक्निकल ब्लॉगिंग कर चुकी हैं और #DevelopHER 2021 जैसे प्रोग्राम्स में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई. इसके साथ ही वह McKinsey & Company के Next Gen Women Leaders प्रोग्राम से जुड़ी रहीं और Uber की She++ पहल में भी कंट्रीब्यूशन दिया, जो उनके एक्सपीरियंस और एक्टिव इन्वॉल्वमेंट को दिखाता है.

शिक्षा

अनु शर्मा ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Delhi Technical University for Women) से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. खास बात यह है कि सिर्फ ग्रेजुएशन के आधार पर ही उन्होंने इतनी बड़ी टेक कंपनियों में जगह बनाई है.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

उनकी करियर जर्नी ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है. एक यूजर ने लिखा है, कि “यह सभी डेवलपर्स के लिए इंस्पायरिंग है, सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं.” वहीं दूसरे ने कहा, “यह करियर ग्रोथ वाकई शानदार है.” कुछ यूजर्स ने उन्हें कहीं पहले देखने की बात भी कही, जबकि कई लोगों ने उनके सफर को “अमेजिंग” और “ऑसम” बताया.

सोशल मीडिया पर अनु शर्मा ने भी किया रिएक्ट

अनु शर्मा ने भी इस वायरल ट्रेंड पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. वह इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर काफी एक्टिव हैं, जहां वह AI, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और अपने काम से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

अनु शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया रिएक्ट

पुरानी पोस्ट भी आई चर्चा में

करीब एक महीने पहले अनु शर्मा एक और वजह से चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें एक इंटर्नशिप के लिए 4 साल बाद रिजेक्शन मेल मिला. उन्होंने X पर लिखा, “4 साल पहले जिस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया था, उसका रिजेक्शन अब मिला. कभी उम्मीद मत छोड़ो.”

यह भी पढ़ें: ये डॉक्टर Apple Vision Pro से कर रहे हैं आंखों की सर्जरी, जानिए कैसे काम करता है ये डिवाइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >