दिल्ली-बेंगलुरु नहीं, इस राज्य में बिकते हैं सबसे ज्यादा iPhones! जानिए भारतीयों की स्टोरेज और कलर पसंद

iPhones: क्या आपको पता है भारत में सबसे ज्यादा iPhone कौन-सा राज्य खरीदता है? लोग अक्सर सोचते हैं कि दिल्ली, बेंगलुरु या हैदराबाद नंबर वन होंगे. लेकिन असली बात कुछ और ही है. आइए आपको बताते हैं.

iPhones: Apple आज यानी 9 सितंबर को अपना नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है. इसको लेकर कई लोगों में एक्साइटमेंट बहुत हाई है. हर साल Apple का नया iPhone आने का इंतजार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ होता है. भारत में भी iPhone का क्रेज किसी से छुपा नहीं है. राह चलते आप कइयों के हाथ में iPhone देख सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा iPhone कौन-से राज्य में बिकते हैं? आपके मन में भी दिल्ली, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे बड़े-बड़े शहरों के नाम आ रहे होंगे लेकिन असली सच थोड़ा अलग है. आइए आपको बताते है कौन सा राज्य सबसे आगे है.

महाराष्ट्र iPhones खरीदने में सबसे आगे

Tata की कंपनी Croma की एक स्टडी के अनुसार, सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच भारत में बिके iPhones में से 25% से ज्यादा सिर्फ महाराष्ट्र में खरीदे गए. इसमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहर और पूरे राज्य का योगदान शामिल है. दूसरे नंबर पर गुजरात (11%) और तीसरे पर दिल्ली (10%) है.

कौन सा मॉडल है पहली पसंद 

भारत में ज्यादातर लोग Practical हैं, इसलिए Pro नहीं, Regular iPhone ही पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स बताती है कि करीब 86% लोगों ने रेगुलर iPhone खरीदा, जबकि महंगे Pro मॉडल्स को कम ही चुना गया है. इसके अलावा, स्टैंडर्ड साइज वाले iPhone सबसे ज्यादा बिके हैं, वहीं बड़े Plus और Pro Max मॉडल्स की डिमांड काफी कम रही.

128GB वाला वैरिएंट ज्यादा डिमांडिंग

भारत में iPhones खरीदते वक्त लोग ज्यादातर 128GB वाला वैरिएंट ही पसंद कर रहे हैं. हर तीन में से एक खरीदार यही स्टोरेज चुनता है. उसके बाद 256GB वाला वैरिएंट आता है, जबकि 512GB या 1TB जैसे हाई-एंड ऑप्शन बहुत कम लोगों ने खरीदे हैं. ये साफ दिखाता है कि लोग अपनी जरूरत और बजट का सही संतुलन रखते हैं.

कौन-सा कलर ज्यादा खरीद रहे लोग 

कलर की बात करें तो, Apple हर साल नए रंग लॉन्च करता है, लेकिन भारतीय यूजर्स अब भी क्लासिक कलर्स को ही तरजीह देते हैं. ब्लैक सबसे पॉपुलर रहा, उसके बाद ब्लू और व्हाइट का नंबर आता है. यानी सादगी भारतीय खरीदारों के लिए अब भी सबसे बड़ा फैक्टर है.

अपग्रेडिंग में भी भारतीय आगे 

रिपोर्ट में ये भी दिखा कि हर पांच में से एक शख्स ने अपना पुराना iPhone बदलकर नया iPhone ले लिया. और मजे की बात ये है कि कई लोगों ने AppleCare प्लान भी लिया, ताकि उनका फोन लंबे समय तक सेफ रहे. इससे साफ है कि भारत में iPhones सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक लंबी अवधि का इन्वेस्टमेंट माना जाता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple के ये मॉडल्स हुए आउटडेटेड, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं

यह भी पढ़ें: Android vs iPhone: एंड्रॉयड छोड़कर लोग क्यों टूट पड़ रहे आईफोन पर? जानिए वो 6 बड़े कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >