WhatsApp Support End 1 January 2025: नये साल से इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, लिस्ट में देखें कहीं आपका फोन तो नहीं

WhatsApp Support End 1 January 2025: नये साल के पहले दिन से कुछ स्मार्टफोन के लिए व्हाट्सऐप सपोर्ट बंद हो जाएगा. इनमें सैमसंग, एलजी, सोनी और एचटीसी पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स के हैंडसेट्स शामिल हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट-

WhatsApp Support End 1 January 2025: नये साल से लाखों फोन्स पर व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा. इसकी वजह पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम है. दरअसल, पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सऐप अपना सपोर्ट बंद करने जा रहा है. व्हाट्सऐप ने एक जनवरी 2025 से किटकैट ओएस और उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोनों में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद करने का निर्णय लिया है.

पुराने वर्जन नये फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते

व्हाट्सऐप ने स्मार्टफोन्स पर सपोर्ट बंद करने का यह कदम सिक्योरिटी, फंक्शनैलिटी और नये फीचर्स को ध्यान में रखते हुए उठाया है, क्योंकि पुराने वर्जन नये फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते. 2013 में लॉन्च किटकैट वर्जन और उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा.

कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स प्रभावित

व्हाट्सऐप ने पुराने ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन में नये फीचर्स की कमी और सिक्योरिटी रिस्क के कारण सपोर्ट बंद करने का निर्णय लिया है. पुराने प्लैटफॉर्म में नये व्हाट्सऐप फीचर्स को सपोर्ट करने की क्षमता नहीं होती, जिससे यूजर्स को व्हाट्सऐप पर अपडेटेड अनुभव नहीं मिलता. इससे सैमसंग, एलजी और सोनी जैसे कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स प्रभावित होंगे.

पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद करता है व्हाट्सऐप

यह पहला मौका नहीं है जब कंपनी ने पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद किया है, क्योंकि व्हाट्सऐप अपनी सिक्योरिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के आधार पर एंड्रॉयड / iOS डिवाइसेज के लिए एलिजिबिलिटी तय करती है. अगर ऐसा करने से रोकना है तो आपको अपना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करना पड़ेगा या नया फोन लेना पड़ेगा.

व्हाट्सऐप का सपोर्ट इन फोन्स में नहीं मिलेगा

व्हाट्सऐप ने ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की है, जिनमें एक जनवरी 2025 से इंस्टैंट मैसेंजर काे चलाया नहीं जा सकेगा. आइए डालें एक नजर-

Samsung : Galaxy Note 2, Galaxy S3, Galaxy S4 mini, Galaxy Ace 3
LG : LG Optimus G, Nexus 4, G2 mini, L90
Motorola : Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
HTC : One X, One X+, Desire 500, Desire 601
Sony : Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V

WhatsApp Fraud: फोन पर मैसेज आया और गायब हो गए ₹4 करोड़, आप भी रहें सतर्क

WhatsApp पर आया ChatGPT सपोर्ट! यह नंबर डायल कर शुरू होगी चैट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >