WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, CERT-In ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ऐप अपडेट

WhatsApp Security Alert: CERT-In ने WhatsApp में गंभीर सुरक्षा खामी की चेतावनी दी है iOS और macOS यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है. जानिए कैसे बचें इस साइबर खतरे से

WhatsApp Security Alert: डेटा सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्त चेतावनी, WhatsApp में गंभीर खामी उजागर

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने WhatsApp यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है. यह चेतावनी iOS और macOS पर चलने वाले WhatsApp वर्जन को लेकर है, जिसमें एक गंभीर तकनीकी खामी पाई गई है. इस खामी का फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर की अनुमति के बिना संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं.

लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग में खामी से बढ़ा खतरा

CERT-In के अनुसार, यह खामी WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस फीचर में संदेशों के गलत तरीके से सिंक्रनाइज होने के कारण उत्पन्न होती है. हमलावर इस कमजोरी का फायदा उठाकर डिवाइस को धोखे से ऐसे URL प्रॉसेस करने पर मजबूर कर सकते हैं जो खतरनाक हो सकते हैं. इससे यूजर की निजी बातचीत और गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है.

किन वर्जन पर है खतरा?

WhatsApp for iOS: 2.25.21.73 से पहले के वर्जन

WhatsApp Business for iOS: 2.25.21.78 से पहले

WhatsApp for Mac: 2.25.21.78 से पहले

इन वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने की सलाह दी गई है.

डबल अटैक का खतरा: Apple प्लैटफॉर्म की खामी से जुड़ा मामला

CERT-In ने यह भी बताया कि यह खामी Apple के CVE-2025-43300 नाम के प्लैटफॉर्म वल्नरेबिलिटी के साथ मिलकर और भी खतरनाक रूप ले सकती है. ऐसे मामलों में हमलावर के पास यूजर डेटा तक पहुंचने के कई रास्ते खुल जाते हैं.

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

संदिग्ध मैसेज या फाइल्स को खोलने से पहले सतर्क रहें

Meta ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन आमतौर पर कंपनी ऐसे मामलों में तेजी से अपडेट जारी करती है.

सुरक्षा अपडेट को न करें नजरअंदाज

यह चेतावनी एक बार फिर यह साबित करती है कि लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में भी सुरक्षा संबंधी खामियां हो सकती हैं. यूजर्स को चाहिए कि वे समय-समय पर ऐप अपडेट करते रहें और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें.

WhatsApp Anti-Scam Feature: नया फीचर बचाएगा आपकी सेविंग्स, मिलेगा स्कैम अलर्ट

WhatsApp पर चालान का मैसेज आया? स्कैम हो सकता है यह, जानिए कैसे बचें

WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर

WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज? जान लीजिए आसान तरीका वरना कहेंगे ‘किसी ने बताया ही नहीं’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >