सोमवार शाम भारत में कई WhatsApp यूजर्स अचानक अपने अकाउंट का यूज नहीं कर पाए. मैसेजिंग ऐप ने उनके अकाउंट को बिना किसी चेतावनी के 24 घंटे के लिए 'Under Review' में डाल दिया. इसके बाद वे ऐप के कई जरूरी फीचर्स यूज नहीं कर सके. इस समस्या की पहली रिपोर्ट रात करीब 8 बजे सामने आई. प्रभावित यूजर्स के WhatsApp पर एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट की प्लेटफॉर्म के Terms of Service के तहत जांच की जा रही है. इस दौरान कई लोगों का अकाउंट अस्थायी रूप से सीमित हो गया.
रिव्यू शुरू होने पर यूजर्स को क्या दिखा?
ऐप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है, "अकाउंट रिव्यू में है. रिक्वेस्ट की तारीख: 3 अगस्त 2026. यह जांच की जा रही है कि आपके अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी हमारी Terms of Service के मुताबिक है या नहीं. आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको इसका रिजल्ट बता दिया जाएगा."
इसके नीचे WhatsApp ने "Learn about account issues" का ऑप्शन भी दिया है. यहां "WhatsApp का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करें" और "चोरी हुए फोन या अकाउंट से जुड़ी जानकारी" जैसी गाइड देखने का ऑप्शन मिलता है.
कंपनी की ओर से अभी तक नहीं आई कोई भी जानकारी
कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस वजह से कितने लोगों के अकाउंट प्रभावित हुए हैं. कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि ऐसा किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, सिस्टम ने अपने आप अकाउंट की जांच शुरू कर दी या फिर स्पैम रोकने के लिए ऐसा किया गया. अभी यह भी पता नहीं चल पाया है कि यह दिक्कत सिर्फ कुछ देशों के यूजर्स को हुई है या दुनिया भर के लोग इससे प्रभावित हुए हैं.
ये भी पढ़ें: .EXE और .DLL फाइल से हो रहा WhatsApp Hack, भूलकर भी न खोलें ये फाइल
