WhatsApp New Features: 4 नये धांसू फीचर्स बदल देंगे कॉल से लेकर चैटिंग तक का एक्सपीरिएंस

WhatsApp New Features: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए चार नये कॉलिंग फीचर्स पेश किये हैं. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाएगा.

WhatsApp New Features: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप, समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नये फीचर्स पेश करता है. इसी कड़ी में इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए चार नये कॉलिंग फीचर्स पेश किये हैं. कंपनी ने बताया है कि हर दिन 2 अरब से ज्यादा कॉल्स व्हॉट्सऐप पर की जाती हैं.

कॉल पर पार्टिसिपेंट्स चुनने का ऑप्शन

मेटा प्लैटफॉर्म्स के इंस्टैंट मैसेंजर पर सर्दी की छुट्टियों से पहले, मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन के लिए इन नये फीचर्स को जोड़ा गया है. ये फीचर्स खासकर वीडियो और वॉयस कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाएंगे. नये WhatsApp Group Calling फीचर के तहत अब यूजर्स को कॉल पर पार्टिसिपेंट्स चुनने का ऑप्शन मिलेगा. पहले, ग्रुप कॉल पर सभी को एक साथ कॉल जाती थी, लेकिन अब आप चुन सकते हैं कि किसे कॉल करनी है, जिससे अन्य लोग परेशान नहीं होंगे.

इंस्टाग्राम वाले 10 नये इफेक्ट्स भी

WhatsApp Call पर इसके अलावा, 10 नये इफेक्ट्स दिये गए हैं, जो कॉलिंग में विविधता लाएंगे. ये इफेक्ट्स पहले इंस्टाग्राम पर उपलब्ध थे और अब व्हॉट्सऐप पर भी जोड़े गए हैं. व्हॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एक नया कॉलिंग टैब मिलेगा, जिससे डायलर और कॉल लिंक क्रिएट करना आसान होगा. साथ ही, वीडियो कॉल की क्वालिटी को भी बेहतर किया गया है और अब आप 1:1 रेशियो में कॉल कर सकेंगे.

Beware Of WhatsApp Scam: एक मैसेज बन गया आफत, लुट गए 4 करोड़

Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >