WhatsApp में आ गए Meta AI नये फीचर्स, जानिए आपके किस काम आयेंगे

व्हाट्सऐप के लिए मेटा ने कुछ नये एआई फीचर्स पेश किये हैं. जानिए किस काम के हैं ये-

WhatsApp New AI Features: मेटा ने व्हाट्सऐप के लिए कुछ नये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स रॉलआउट किये हैं. मार्क जुकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी ने इन सभी फीचर्स को अपने एआई चैटबॉट मेटा एआई के माध्यम से व्हाट्सऐप में उपलब्ध कराया है. मेटा के इस बड़े अपडेट में रियलटाइम वॉयस इंटरैक्शन, इमेज एडिटिंग और सेलिब्रिटी वॉयस नामक फीचर्स शामिल हैं. मेटा का मानना ​​है कि एआई आधारित ये फीचर्स, यूजर्स की क्रिएटिविटी और एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

WhatsApp New Features: वॉयस के लिए नये फीचर्स मिले

मेटा ने व्हाट्सऐप पर रियलटाइम वॉयस मोड पेश किया है. इससे यूजर्स अब चैटजीपीटी की तरह एआई चैटबॉट से रियलटाइम में बातचीत कर सकते हैं. पहले यह फीचर बीटा वर्जन में था, लेकिन अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. मेटा एआई अब कई सेलिब्रिटी वॉयस को भी सपोर्ट करेगा. यूजर्स वेवफॉर्म बटन पर टैप करके इन आवाजों से इंटरैक्ट कर पाएंगे.

WhatsApp पर इमेज एडिटिंग का भी मिल गया फीचर

मेटा एआई अब तस्वीरों का विश्लेषण कर सकता है और सवालों के जवाब भी दे सकता है. उपयोगकर्ता किसी पकवान की तस्वीर भेजकर उसे पकाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और चैटबॉट से तस्वीरों में अनावश्यक हिस्सा हटाने, रंग बदलने या बैकग्राउंड एडिट करने का भी अनुरोध कर सकते हैं. मेटा का यह नया एआई फीचर लामा 3.2 मॉडल पर संचालित हैं. यह तस्वीरों से जानकारी निकालने और उसके बारे में बताने में सक्षम है.

WhatsApp Draft Message Feature: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया व्हाट्सऐप का यह फीचर बड़े काम का है, जानिए कैसे

WhatsApp पर थीम बदल सकेंगे यूजर्स, जानिए किन्हें मिलेगा यह खास फीचर

Deleted WhatsApp Message: आपके फोन में ही है व्हाट्सऐप के डिलीटेड मैसेज देखने का जुगाड़

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ला रहा कमाल का फीचर, डबल टैप करने पर होगा मैजिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >