WhatsApp Ban: जहां हुआ जन्म, वहीं बैन हुआ व्हॉट्सऐप; ये सेफ्टी का मामला है

WhatsApp Ban: Meta के WhatsApp को अमेरिकी संसद ने बैन कर दिया है. यहां तक कि अपने कर्मचारियों को इसका इस्तेमाल करने तक से रोक लगा दी है. अगर कोई कर्मचारी इसका इस्तेमाल करता भी है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

WhatsApp Ban: Meta कंपनी को अपने ही देश ने बहुत बड़ा झटका दे दिया है. अमेरिकी हाउस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकारी डिवाइसेज पर WhatsApp के इस्तेमाल को बैन कर दिया है. जी हां, अमेरिकी संसद ने अपने सभी कर्मचारियों को सरकारी डिवाइस पर Meta के व्हाट्सऐप को इस्तेमाल करने से मना कर दिया है. अगर कोई भी कर्मचारी मोबाइल, डेस्कटॉप या वेब कहीं भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता पाया तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. दरअसल, अमेरिकी संसद की साइबर सिक्योरिटी टीम ने WhatsApp को एक ‘हाई रिस्क ऐप’ बताया है.

अमेरिकी हाउस ने WhatsApp को बताया ‘हाई रिस्क ऐप’

बता दें कि, अमेरिकी हाउस के Chief Administrative Officer ने डेटा की सुरक्षा को लेकर ट्रांसपैरेंसी की कमी होने के कारण WhatsApp को एक ‘हाई रिस्क ऐप’ माना है. ऐसे में अमेरिकी संसद ने अपने कर्मचारियों को व्हाट्सऐप की जगह Microsoft Teams, Signal, iMSG का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Meta ने जताई आपत्ति

वहीं, WhatsApp की पैरंट कंपनी Meta ने अमेरिकी संसद के इस फैसले का विरोध किया है. Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन का कहना है कि अमेरिकी संसद के CAO ने कर्मचारियों के सामने WhatsApp की जगह जो ऑप्शन इस्तेमाल करने के लिए दिए हैं, WhatsApp उनसे ज्यादा सुरक्षित है. प्रवक्ता एंडी स्टोन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि WhatsApp से भेजे जाने वाले MSG डिफॉल्‍ट तरीके से End-to-end encrypted होते हैं. जिसका मतलब होता है कि व्हाट्सऐप पर हो रही दो लोगों की बातचीत उन तक ही सीमित रहती है. कोई भी तीसरा उन मैसेज तक नहीं पहुंच सकता.

अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल

ChatGPT पर अब लल्लो-चप्पो बंद, OpenAI ने वापस लिया अपडेट

17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >