अब WhatsApp पर मिलेगा आपका Aadhaar कार्ड, जानें आसान तरीका

Aadhaar WhatsApp: अब आधार कार्ड व्हॉट्सऐप पर मिलेगा! जानें कैसे MyGov Helpdesk चैटबॉट से PDF फॉर्मेट में Aadhaar डाउनलोड करें

भारत सरकार ने डिजिटल सेवाओं को और भी सरल बना दिया है. अब UIDAI की वेबसाइट या DigiLocker ऐप खोलने की जरूरत नहीं- आप सिर्फ WhatsApp चैट के जरिए अपना Aadhaar कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. यह सुविधा MyGov Helpdesk WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध है, जो तकनीक से कम जानकार लोगों के लिए भी बेहद आसान है.

Aadhaar WhatsApp पर कैसे मिलेगा?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

  • आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना चाहिए
  • आपके पास DigiLocker खाता होना चाहिए
  • MyGov का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91-9013151515 सेव करना होगा.

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  1. WhatsApp खोलें और +91-9013151515 पर “Hi” या “Namaste” भेजें
  2. चैटबॉट से DigiLocker सेवाएं चुनें
  3. DigiLocker अकाउंट कन्फर्म करें और 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें
  4. Aadhaar से लिंक्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
  5. ऑथेंटिकेशन के बाद दस्तावेजों की सूची मिलेगी
  6. Aadhaar सेलेक्ट करें और PDF फॉर्मेट में WhatsApp पर प्राप्त करें.

ध्यान देने योग्य बातें

  • एक बार में एक ही डॉक्युमेंट डाउनलोड किया जा सकता है
  • Aadhaar तभी मिलेगा जब वह DigiLocker से लिंक हो
  • अगर लिंक नहीं है, तो पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाकर लिंक करना होगा.

WhatsApp पर Aadhaar मंगवाने के फायदे

  • तेज और आसान प्रक्रिया
  • सरकारी मान्यता प्राप्त और सुरक्षित
  • टेक्नोलॉजी से कम जानकार लोगों के लिए भी सरल
  • 24×7 उपलब्ध सेवा.

Aadhaar WhatsApp: FAQs

Q. क्या यह सेवा सुरक्षित है?

हां, यह OTP आधारित वेरिफिकेशन पर आधारित है और MyGov द्वारा संचालित है.

Q. क्या DigiLocker जरूरी है?

जी हां, Aadhaar तभी मिलेगा जब वह DigiLocker से लिंक हो.

WhatsApp का नया धमाका, अब 19 भाषाओं में तुरंत ट्रांसलेट होंगे चैट मैसेज

e-Aadhaar App: अब चुटकियों में होगा आधार अपडेट, UIDAI का नया मोबाइल ऐप मचाएगा धूम

Aadhaar Card: आपका आधार असली है या नकली? घर बैठे कर सकते हैं वेरफिकेशन, जानिए आसान तरीका

WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >