रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है? जानिए आपके परिवार के लिए कितने लीटर का फ्रिज रहेगा सही

What Is Litre In Refrigerator | Fridge Tips: क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में लीटर का मतलब सिर्फ तरल माप नहीं, बल्कि स्टोरेज स्पेस होता है? जानिए 150 लीटर से 500 लीटर तक के फ्रिज किस तरह के परिवार के लिए उपयुक्त होते हैं, और खरीदते समय आपको क्या ध्यान में रखना चाहिए

What Is Litre In Refrigerator: आजकल बाजार में 190 लीटर से लेकर 700 लीटर तक के रेफ्रिजरेटर मौजूद हैं, लेकिन जब आप नया फ्रिज खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहली चीज जो सामने आती है वो होती है – “लीटर” में दी गई उसकी कैपेसिटी. लेकिन सवाल ये है: क्या आप जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है?

लीटर = स्टोरेज स्पेस, ना कि तरल का माप.

रेफ्रिजरेटर में लीटर दरअसल उसकी आंतरिक क्षमता को दर्शाता है. यानी फ्रिज के अंदर कितना सामान (दूध, सब्ज़ी, फल, बर्फ, पानी की बोतलें, डिब्बे आदि) रखा जा सकता है – उसे लीटर में मापा जाता है.

यह उसी तरह है जैसे किसी कार का फ्यूल टैंक 50 लीटर होता है, वैसे ही फ्रिज का कुल स्टोरेज 200 लीटर, 300 लीटर या 500 लीटर हो सकता है. यह माप एक यूनिट ऑफ वॉल्यूम है, ना कि तरल की मात्रा.

कितने लीटर का फ्रिज आपके लिए सही रहेगा?

हर घर की जरूरत अलग होती है, इसलिए फ्रिज का साइज भी परिवार के हिसाब से तय करना चाहिए.

50-150 लीटर
छोटे सिंगल डोर मिनी फ्रिज – अकेले रहने वालों या हॉस्टल में उपयोग के लिए उपयुक्त.

180-220 लीटर
1 से 2 लोगों के लिए पर्याप्त. इसमें बेसिक स्टोरेज होता है – दूध, कुछ सब्जियां, दही, छोटी बोतलें आदि.

250-300 लीटर
2–3 सदस्य वाले छोटे परिवार के लिए बेस्ट। इसमें फ्रिज और फ्रीजर दोनों का अच्छा बैलेंस होता है।

350-450 लीटर
3-5 लोगों वाले परिवार के लिए आदर्श. यदि कुकिंग बार-बार होती है, तो यह साइज परफेक्ट रहेगा.

500 लीटर और उससे अधिक
बड़े परिवार, या जो अधिक मात्रा में भोजन स्टोर करते हैं (जैसे मल्टी-डोर या फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज).

लीटर की समझ क्यों जरूरी है?

बिना सही जानकारी के फ्रिज का साइज चुनना बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है.

  • बहुत छोटा फ्रिज लेने पर जगह कम पड़ सकती है
  • बहुत बड़ा फ्रिज न सिर्फ महंगा होता है, बल्कि बिजली की खपत भी अधिक करता है.

इसलिए जब भी नया रेफ्रिजरेटर खरीदने का मन बनाएं, तो लीटर में दी गई कैपेसिटी को ध्यान से समझें और अपने परिवार की जरूरत के हिसाब से चुनाव करें.

बेटा तो छोड़िए, पोते की शादी तक भी धड़धड़ चलता रहेगा फ्रिज, बस घोल के पी लीजिए ये 5 बातें

मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

बरसात में खुद से फ्रिज की करें सर्विसिंग, मैकेनिक पर नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपये

बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >