Airtel ने शुरू की नयी सर्विस, स्पैम कॉल और फेक मैसेज पर AI लगाएगा लगाम

Airtel AI Powered Spam Detection Solution: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल एयरटेल ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज से होनेवाली परेशानी से बचाने का तगड़ा तरीका निकाला है. एयरटेल ने भारत में AI Spam Detection सर्विस लॉन्च की है. क्या चीज है यह? आइए जानते हैं.

What Is Airtel AI Powered Spam Detection Solution: भारती एयरटेल का नाम हमारे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है. इसके पास लगभग 39 करोड़ ग्राहकों का यूजर बेस है. यह कंपनी वैसे तो अपने यूजर्स की सुविधा का ध्यान रखती ही है, लेकिन इसके बावजूद लाखों मोबाइल यूजर्स हर दिन स्पैम कॉल्स और मैसेज से दो-चार होते हैं. देश की दूरसंचार नियामक ट्राई भी इस समस्या की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है. ट्राई ने इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को कई बार सख्त चेतावनी और कड़े कदम उठाने का निर्देश दिये हैं.

26 सितंबर की मध्यरात्रि से होगी शुरुआत

भारती एयरटेल ने इसी दिशा में काम करते हुए फर्जी कॉल औरव संदेशों पर लगाम लगाने के लिए अपने नेटवर्क पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्रौद्योगिकी लागू करने की पूरी तैयारी कर रही है. कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने बताया है कि इस प्रौद्योगिकी की शुरुआत 26 सितंबर की मध्यरात्रि से की जाएगी, जो उपयोगकर्ताओं को संभावित फर्जी (स्पैम) कॉल व संदेशों के बारे में सचेत करेगी.

निःशुल्क होगी सुविधा

विट्टल ने कहा, ऐसे कई संकेतक हैं जिनके आधार पर हमने ये फर्जी गिरोह चलाने वालों की पहचान की है. हमने एआई से लैस स्पैम डिटेक्शन समाधान विकसित किया है. यह दो मिलीसेकंड में 1.5 बिलियन कॉल्स का विश्लेषण करता है और डायलर पर उपयोगकर्ताओं को सचेत करता है. उन्होंने कहा कि यह सुविधा एयरटेल के सभी स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए निःशुल्क होगी.

संदिग्ग्ध लिंक से भी मिलेगी सुरक्षा

विट्टल ने बताया कि यह प्रौद्योगिकी स्वयं कॉल को ब्लॉक नहीं करेगी, बल्कि उसे ब्लॉक करने का निर्णय उपयोगकर्ता को लेना होगा, क्योंकि कभी-कभी वास्तविक कॉल भी फर्जी कॉल के तौर पर प्रदर्शित हो जाती हैं. एयरटेल की ओर से यह भी बताया गया है कि यह नयी टेक्नोलॉजी यूजर्स को केवल स्पैम कॉल और मैसेज से ही नहीं बचाएगी, बल्कि उन्हें एसएमएस में मिलने वाले संदिग्ध लिंक के बारे में भी अलर्ट करेगी.

BSNL Ki Ghar Wapsi: हो गया खेल, टेलीकॉम दिग्गज हो गए फेल, Jio – Airtel और VI ने चुकाई महंगे टैरिफ की कीमत

Airtel-Jio: टेलीकॉम इंडस्ट्री में Airtel की नई कहानी, देखते रह गए JIO के मालिक मुकेश अंबानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >