What Is AI Relationship: Gen Z को ले डूबेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस! क्या रिश्ते और शादी में भी इंसान की जगह ले लेगा AI?

What Is AI Relationship: Gen Z के दिल अब सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, AI के लिए भी धड़कते हैं. एक हालिया सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 80% युवा AI से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं. जानिए इस डिजिटल मोहब्बत की कहानी और इससे जुड़े गहरे सवाल.

What Is AI Relationship: सोचिए, आप अपने दिल की बात किसी ऐसे से कह रहे हैं जो इंसान नहीं, बल्कि एक कोड की रेखा है. कभी साइंस फिक्शन लगने वाली ये कल्पनाएं आज Gen Z की हकीकत बनने लगी हैं. जहां एक ओर रिश्तों की परिभाषाएं बदल रही हैं, वहीं दूसरी ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ाव अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहा.

एक हालिया सर्वे ने दुनिया को चौंका दिया है. डिजिटल साथी प्लैटफॉर्म Joi AI द्वारा किये गए सर्वे में पाया गया कि Gen Z के 80% युवा AI से शादी करने पर विचार कर रहे हैं, और 83% का मानना है कि वे AI के साथ गहरा भावनात्मक संबंध बना सकते हैं. इस सर्वे ने इसी सोच को उजागर किया है- युवा दिलों को अब AI भी उतना ही आकर्षित कर रहा है, जितना कभी इंसानी रिश्ते किया करते थे. क्या यह प्यार है, सुविधा है या डिजिटल युग की नयी खोज? जवाब आसान नहीं है, लेकिन सवाल बेहद जरूरी है.

AI Relationship क्या है?

JoiAI ने इंसान और AI के बीच के रिश्तों को एक नया नाम दिया है- AI-lationships. कंपनी का कहना है कि ये रिश्ते इंसानी संबंधों की जगह नहीं लेते, बल्कि एक अलग तरह का भावनात्मक सहारा प्रदान करते हैं.

7 की उम्र में कोडिंग, 16 साल में खड़ा किया ₹100 करोड़ का स्टार्टअप; जानिए प्रांजलि अवस्थी को, जिन्होंने AI को आसान और असरदार बना दिया

क्यों बढ़ रहा है AI की ओर झुकाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, Gen Z तकनीक के साथ पले-बढ़े हैं. सोशल मीडिया, गेमिंग और डिजिटल संवाद ने उन्हें इंसानी बातचीत से दूर कर दिया है. ऐसे में AI, जो बिना जजमेंट के संवाद करता है, उन्हें अधिक सुरक्षित और समझदार साथी लगता है.

खतरे भी हैं मौजूद

हालांकि यह ट्रेंड रोमांचक लग सकता है, लेकिन इसके खतरे भी हैं. विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि AI कभी भी इंसानी भावनाओं और जटिलताओं को पूरी तरह नहीं समझ सकता. साथ ही, AI के साथ अत्यधिक जुड़ाव मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है.

AI और इंसान के रिश्तों की यह नयी परिभाषा समाज के लिए एक बड़ा सवाल है, क्या तकनीक हमारी भावनाओं की जगह ले सकती है? या यह सिर्फ एक अस्थायी सहारा है?

Apple और Meta की नजर Perplexity AI पर क्यों? जानिए इस AI स्टार्टअप में क्या है खास

घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >