Megapixel का मतलब क्या है? जानें 200MP कैमरा सच में धमाकेदार होता है या बस मार्केटिंग ट्रिक

Megapixel: आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए हैं। जब भी हम नया फोन खरीदने की सोचते हैं, तो सबसे पहले हमारा ज्यादा ध्यान कैमरे पर ही जाता है. कई लोग मानते हैं ज्यादा Megapixel वाले कैमरा यानी ज्यादा अच्छी पिक्चर क्वालिटी. लेकिन क्या सच में सिर्फ मेगापिक्सल ही सब कुछ तय करता है?

Megapixel: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. कई सारे काम इसके जरिए मिनटों में हो जाते हैं. ऐसे में हम जब नया फोन खरीदने जाते हैं तब उसकी हर एक फीचर्स को बारीकी से चेक करते हैं. नया फोन लेते समय हमारी नजर सबसे ज्यादा उसके कैमरा पर होती है. हममें से ज्यादातर लोग कैमरे की क्वालिटी चेक करने के लिए सीधे उसके Megapixel के नंबर जानने की कोशिश करते हैं. कई लोग मानते है ज्यादा Megapixel के नंबर यानी ज्यादा अच्छी पिक्चर क्वालिटी. लेकिन क्या सच में सिर्फ मेगापिक्सल ही सब कुछ तय करता है?

वर्तमान में लगभग हर मिड-रेंज और प्रीमियम फोन में आपको 50MP कैमरा से ज्यादा मिल ही जाता है. कुछ कंपनियां तो अपने फोन में 200MP तक का कैमरा दे रही हैं. अब सवाल ये उठता है कि क्या ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा हमेशा बेहतर होता है, या फिर ये सिर्फ कंपनियों की मार्केटिंग ट्रिक है? आइए इसे आसान शब्दों में आज समझते हैं.

Megapixel का मतलब क्या होता है?

मेगापिक्सल का मतलब होता है 10 लाख पिक्सल. हर फोटो असल में छोटे-छोटे पिक्सल से बनी होती है, बिल्कुल वैसे ही जैसे मोजेक (mosaic) में छोटी-छोटी टाइल्स लगी होती हैं. जितने ज्यादा पिक्सल होंगे, फोटो उतनी ही साफ और डिटेल दिखेगी. लेकिन ध्यान देने देने वाली बात यह है कि, सिर्फ मेगापिक्सल से ही फोटो की क्वालिटी तय नहीं होती. कैमरा कैसा फोटो खींचेगा, नेचुरल लाइटिंग कैसी है ये और भी कई चीजों पर डिपेंड करता है.

क्या ज्यादा Megapixel का मतलब अच्छी पिक्चर क्वालिटी होता है?

नहीं ऐसा जरूरी नहीं है. ज्यादा मेगापिक्सल होने का मतलब हमेशा हाई क्वालिटी फोटो होना नहीं होता. हां, मेगापिक्सल ज्यादा होंगे तो फोटो में डिटेल मिलेगी, लेकिन फोटो की असली क्वालिटी कई और चीजों पर भी निर्भर करती है, जैसे कैमरे का लेंस, सेंसर का साइज, लाइट और फोटो प्रोसेस करने वाले सॉफ्टवेयर. 

आप लोगों ने नोटिस किया होगा कि iPhone में मेगापिक्सल उतने ज्यादा नहीं होते, लेकिन फिर भी उसकी फोटो क्वालिटी कई बार Samsung के 200MP वाले फोन से भी बेहतर लगती है. इसका पीछे की वजह है उसकी दमदार इमेज प्रोसेसिंग और एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी.

ज्यादा मेगापिक्सेल की जरूरत कब होती है?

अगर आपको फोटो का बड़ा पोस्टर छपवाना है या फिर फोटो को बहुत ज्यादा जूम करके क्रॉप करना हो, तब ज्यादा मेगापिक्सल काम आते हैं. प्रोफेशनल फोटोग्राफर, जैसे फैशन या प्रोडक्ट शूट करने वाले हमेशा हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे यूज करते हैं ताकि एक ही फोटो से अलग-अलग एंगल और डिटेल आसानी से मिल जाए.

नार्मल यूजर्स को कितने Megapixel की जरूरत होती है?

अगर आप एक ऐसे यूजर्स हैं जो बस फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालते हैं या डिजिटल एल्बम बनाते हैं, तो आपके लिए 12MP वाला कैमरा ही काफी है. लेकिन अगर आपको फोटो को बहुत जूम करके देखना है या बड़े साइज में प्रिंट निकालना है, तब 20MP या उससे ज्यादा मेगापिक्सल वाला कैमरा काम आएगा. ध्यान रहे, ज्यादा मेगापिक्सल का मतलब फोटो की फाइल भी बड़ी होगी, जिससे स्टोरेज ज्यादा लगेगा, ट्रांसफर धीमा होगा और एडिटिंग के समय भी थोड़ी मुश्किल होगी. वैसे भी, सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करते वक्त क्वालिटी कम हो ही जाती है, तो वहां हाई मेगापिक्सल का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: Android यूजर्स की टेंशन हुई खत्म! बस टाइप करें ये सीक्रेट कोड्स, फ्री में पता चलेगा फोन की हेल्थ रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: भारतीय मोबाइल नंबरों के आगे क्यों लगा होता है +91? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >