189 और 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाकर Vi ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका

Vodafone Idea (Vi) ने 189 रुपये और 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स की वैलेडिटी घटा दी है. जानिए नए बदलाव और बेहतर विकल्प

त्योहारी सीजन में जहां यूजर्स को ऑफर्स की उम्मीद होती है, वहीं Vodafone Idea (Vi) ने अपने दो लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी घटाकर झटका दे दिया है. कंपनी ने 189 रुपये और 98 रुपये वाले प्लान्स की वैधता कम कर दी है, जिससे यूजर्स को अब पहले से कम दिनों तक बेनिफिट्स मिलेंगे.

189 रुपये वाले प्लान में क्या बदला?

  • पहले वैलिडिटी: 28 दिन
  • अब वैलिडिटी: 26 दिन
  • डेटा: पहले 2GB, अब सिर्फ 1GB
  • अन्य लाभ: अनलिमिटेड कॉलिंग + 300 SMS

यह बदलाव यूजर्स के लिए नुकसानदायक है क्योंकि अब उन्हें 2 दिन कम सर्विस मिलेगी और डेटा भी घटा दिया गया है.

98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी भी घटी

  • पहले वैलिडिटी: 14 दिन
  • अब वैलिडिटी: 10 दिन
  • डेटा: 200MB
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड.

अब एक महीने के लिए यूजर को तीन बार रिचार्ज करना पड़ेगा यानी कुल खर्च ₹296.

ऐप्स पर प्लान की स्थिति

  • Paytm पर: प्लान लिस्ट से गायब
  • PhonePe पर: अभी भी 28 दिन की वैलिडिटी दिखा रहा
  • Vi वेबसाइट: नई वैलिडिटी के साथ अपडेट.

अन्य विकल्पी प्लान्स

  • ₹218 प्लान: 1 महीने की वैलिडिटी, 4GB डेटा, फ्री SMS
  • ₹95 डेटा प्लान: 14 दिन की वैलिडिटी, 4GB डेटा + SonyLIV मोबाइल सब्सक्रिप्शन.

Vi Plan Validity Cuts: FAQs

Q1: क्या 189 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग बंद हो गई है?

नहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग अभी भी उपलब्ध है.

Q2: क्या 98 रुपये वाला प्लान पूरी तरह से बंद हो गया है?

नहीं, लेकिन इसकी वैलिडिटी अब सिर्फ 10 दिन रह गई है.

Q3: क्या Paytm पर ये प्लान्स उपलब्ध हैं?

Paytm पर फिलहाल ये प्लान्स लिस्ट में नहीं दिख रहे हैं.

Q4: सबसे बेहतर वैल्यू वाला प्लान कौन सा है?

₹218 वाला प्लान सबसे बेहतर विकल्प है एक महीने की वैलिडिटी के साथ.

BSNL ने फिर उड़ाई प्राइवेट कंपनियों की नींद, लॉन्च किया 11 महीने वाला सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा

अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >