Vivo ले आया दुनिया का पहला डुअल 200MP कैमरा वाला फोन, जानें कीमत

Vivo ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और X300s चीन में लॉन्च कर दिया है. X300 Ultra में डुअल 200MP कैमरा सेटअप और टेली-कन्वर्टर सपोर्ट मिलता है, जबकि X300s बैलेंस्ड फ्लैगशिप है.

Vivo ने चीन में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300s लॉन्च कर दिए हैं, जिनका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है. खास बात यह है कि X300 Ultra दुनिया का पहला ऐसा फोन है, जिसमें दो 200MP कैमरे दिए गए हैं. दोनों फोन Zeiss के साथ पार्टनरशिप पर बने हैं, जिससे कैमरा क्वालिटी, कलर और इमेज प्रोसेसिंग बेहतर होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, X300 Ultra और X300 FE वेरिएंट भारत में मई के आसपास लॉन्च हो सकते हैं.

कैमरा: सबसे बड़ा हाइलाइट

X300 Ultra में:

  • 200MP मेन कैमरा
  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 50MP अल्ट्रावाइड

यह सेटअप ज़ूम और नॉर्मल फोटो के बीच बेहतर कंसिस्टेंसी देने के लिए बनाया गया है. इसके साथ टेली-कन्वर्टर एक्सेसरी भी मिलती है, जो 17.4x तक ऑप्टिकल आउटपुट और 400mm तक फोकल लेंथ दे सकती है.

वहीं X300s में:

  • 200MP मेन कैमरा
  • 50MP अल्ट्रावाइड
  • 50MP पेरिस्कोप (3x ज़ूम)

यह सेटअप थोड़ा ज्यादा सामान्य यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों फोन का डिजाइन क्लीन और कैमरा-फोकस्ड है. X300 Ultra में फ्लैट फ्रेम और प्रीमियम फिनिश मिलती है, जबकि X300s थोड़ा हल्का और कलरफुल लुक के साथ आता है.

X300 Ultra: 6.82-इंच LTPO OLED, 120Hz

X300s: 6.78-इंच AMOLED, 1.5K, 144Hz

परफॉर्मेंस और बैटरी

X300 Ultra: Snapdragon 8 Elite Gen 5, 16GB RAM तक, 1TB स्टोरेज,

X300s: MediaTek Dimensity 9500 + V3+ इमेजिंग चिप

बैटरी:

X300 Ultra: 7000mAh, 100W वायर्ड, 40W वायरलेस

X300s: 7100mAh, 90W वायर्ड, 40W वायरलेस

दोनों मॉडल्स की कीमत

X300 Ultra: लगभग ₹95,900 से ₹1.23 लाख

X300s: लगभग ₹68,500 से ₹95,900

खास बात

Vivo X300 Ultra उन यूजर्स के लिए है जो कैमरा में ज्यादा कंट्रोल और ज़ूम चाहते हैं, जबकि X300s एक बैलेंस्ड फ्लैगशिप है. अगर आपको हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और नई टेक्नोलॉजी चाहिए, तो ये दोनों फोन प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >