अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट में हलचल तेज हो गई है. मार्च की तरह इस महीने भी कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन 2 अप्रैल खास तौर पर टेक लवर्स के लिए बड़ा दिन साबित होने जा रहा है. आज Vivo, Realme और Redmi अपने नये स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करनी वाली है, जिससे अलग-अलग बजट में यूजर्स के पास कई शानदार ऑप्शन होंगे.
Vivo V70 FE
Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई दमदार फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. यह 35 से 40 हजार के रेंज में लॉन्च हो सकता है. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें-
- डिस्प्ले: 6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7360-Turbo, 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट
- रियर कैमरा: 200MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट कैमरा: 50MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी: 7,000mAh
- चार्जिंग: 90W फास्ट चार्जिंग
- कलर ऑप्शन: Monsoon Blue (ग्लो इफेक्ट), Northern Lights Purple
- प्रोटेक्शन: IP68/IP69 रेटिंग
Redmi Note 15 SE
Redmi भी अपना नया स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है. यह बजट स्मार्टफोन होगा. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.77-इंच कर्व्ड AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट
- कैमरा: 108MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड
- फ्रंट कैमरा: 20MP
- बैटरी: 5,520mAh
- चार्जिंग: 45W वायर्ड चार्जिंग
- प्रोटेक्शन: IP66, MIL-STD810
- सॉफ्टवेयर: Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2
Realme 16 5G
आज भारत में Realme अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन होने वाला है. इसमें-
- डिस्प्ले: 6.57-इंच डिस्प्ले
- रियर कैमरा: 50MP मेन कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 50MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी: 7,000mAh (कंपनी के अनुसार 2 दिन तक बैकअप)
- चार्जिंग: 60W फास्ट चार्जिंग
- डिजाइन: Gleaming Wings ग्रेडिएंट फिनिश
- ड्यूरेबिलिटी: IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
- सॉफ्टवेयर/AI फीचर्स: AI Edit Genie, AI Instant Clip
- कैमरा मोड्स: Vibe Master Mode (Lively, Festival और Ceremony प्रीसेट्स के साथ)
यह भी पढ़ें: Oppo ने लॉन्च किये दो नये स्मार्टफोन्स, एक में 8000mAh बैटरी, तो दूसरे में है पावरफुल चिपसेट
