Vivo V50: धाकड़ लुक और दमदार बैटरी के साथ आ रहा वीवो का फ्लैगशिप फोन, जानिए पैसा कितना लगेगा

Vivo V50 launch : Vivo V50फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कंफर्म. 6000mAh की बैटरी और Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरे शामिल होंगे. यहां जानें डिटेल्स.

Vivo V50: Vivo ने ऑफिशियली अपने आगामी V-सीरीज फ्लैगशिप V50 के विवरण का खुलासा कर दिया है. जब भारत में लॉन्च किया जाएगा, तो V50 पिछले साल अगस्त 2024 में पेश किए गए V40 मॉडल की जगह लेगा, जिसे V40 Pro के साथ लॉन्च किया गया था. कई अफवाहों के बाद, अब ऐसा लगता है कि Vivo ने अपने आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन की अधिकतर जानकारियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करने का फैसला कर लिया है. हालांकि, प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड जैसी कुछ प्रमुख जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई हैं. लैंडिंग पेज पर फोन के कॉस्मेटिक डिज़ाइन और उपलब्ध रंग विकल्पों की झलक भी दी गई है, जो इसके लॉन्च के समय बाजार में आएंगे. तो आइये जानते है वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में हमें क्या क्या देखने को मिल सकता है और साथ जी जानते है कब तक होगी इस फोन लॉन्चिंग.

कब होगी लॉन्चिंग और कितनी रहेगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो V50 भारत में 18 फरवरी 2025 को लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके पूर्ववर्ती वीवो V40, जिसकी लॉन्चिंग कीमत ₹34,999 थी, को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वीवो V50 की कीमत लगभग ₹35,000 के आसपास हो सकती है.

Vivo V50 फीचर्स 

Vivo V50 स्मार्टफोन में पहली बार क्वाड-कर्व डिस्प्ले देखने को मिलेगा. कंपनी ने यह बताया कि इस डिस्प्ले में बेहद पतले बेजेल्स होंगे, जिससे यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने डिस्प्ले से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अफवाहों की मानें तो इसमें 6.67-इंच का 1.5K AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है. वीवो का दावा है कि उसका नया V50 स्मार्टफोन अगले पांच साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा, जिससे यूजर्स को लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी मिलेगी. यह डिवाइस एआई-पावर्ड एडवांस फीचर्स से लैस होगी, जिसमें Gemini, Circle to Search, AI ट्रांसक्रिप्शन और लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे स्मार्ट टूल शामिल हैं, जो यूजर के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे. कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर काम करेगा, जो एक रिफाइंड और फीचर-रिच सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा. Vivo V50 में Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरे शामिल होंगे. रियर पैनल पर 50MP का OIS-सपोर्टेड मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है.

20 हजार से सस्ते दमदार गेमिंग फोन्स, जबरदस्त चिपसेट के साथ गेमर्स को मिलेंगे खास फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >