Vivo ने फाइनली अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह फोन कंपनी की T सीरीज का लेटेस्ट मॉडल और Vivo T4 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होने वाली है. कंपनी ने अभी ज्यादा फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं.
कब होगा लॉन्च?
Vivo अपने नए मॉडल को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. Vivo T5 Pro 5G ऑफिशियल साइट के अलावा सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां धीरे-धीरे मॉडल से जुड़े फीचर्स रिवील किए जा रहे हैं. टीजर में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है.
मॉडल में क्या होगा खास?
Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के बाद भी यह फोन दुनिया का सबसे स्लिम फोन होने वाला है. इस मॉडल में गेमर्स के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट. यानी कि गेमिंग के दौरान हर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा. इसके अलावा, घंटों गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 7000mm वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे विजुअल क्वालिटी और कलर्स काफी बेहतर होंगे.
यह भी पढ़ें: 40,000 रुपये से कम में आने वाला OnePlus Nord 6 पर पैसे खर्च करना कितना सही? जानें यहां
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले
