Vivo ने चीन में लॉन्च किया 13000mAh बैटरी वाला Pad 6 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने अपना नया टैबलेट Pad 6 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है. इसमें 13,000mAh बैटरी के साथ कंपनी ने पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है. जानिए इसकी कीमत.

Vivo ने चीन में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी ने Vivo X300 Ultra और X300s के साथ पेश किया है. यह टैबलेट फ्लैगशिप लेवल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़े 4K डिस्प्ले और स्टायलस व कीबोर्ड सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए खास बनाता है.

कीमत और उपलब्धता

चीन में इसकी कीमत इस प्रकार है:

  • 8GB + 256GB: CNY 4,499 (लगभग ₹61,600)
  • 12GB + 256GB: CNY 4,999 (लगभग ₹68,500)
  • 12GB + 512GB: CNY 5,799 (लगभग ₹79,400)
  • 16GB + 512GB: CNY 6,699 (लगभग ₹91,800)

एक्सेसरीज:

  • स्टायलस: लगभग ₹5,500
  • कीबोर्ड: लगभग ₹8,200
  • दोनों साथ में: लगभग ₹12,300

कलर ऑप्शन्स: Inspiration Purple, Relaxed Blue और Self Gray

यह टैबलेट 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

  • 13.2-इंच 4K LCD डिस्प्ले (3840×2512)
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 540Hz टच सैंपलिंग रेट
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm चिपसेट)
  • 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज
  • यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है.

कैमरा और ऑडियो

  • 13MP रियर कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग)
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • 8-स्पीकर “पैनोरमिक ऑडियो” सिस्टम
  • इसके साथ WPS Office और CapCut Professional जैसे ऐप्स भी मिलते हैं.

बैटरी और कनेक्टिविटी

  • 13,000mAh बैटरी
  • 80W फास्ट चार्जिंग
  • Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4
  • USB Type-C (USB 3.2 Gen 1)

खास बात

Vivo Pad 6 Pro एक पावरफुल टैबलेट है, जो बड़े डिस्प्ले, हाई परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो लैपटॉप जैसा अनुभव टैबलेट में चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Vivo ले आया दुनिया का पहला डुअल 200MP कैमरा वाला फोन, जानें कीमत

यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >