प्रेमानंद महाराज के आश्रम में अनोखी डिजिटल रिंग पहने दिखे विराट-अनुष्का, जानें क्या चीज है यह

Virat Kohli Anushka Sharma Tally Counter Ring: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में पहनी डिजिटल टैली काउंटर रिंग. जानिए क्या है ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और इसका धार्मिक महत्व.

Virat Kohli Anushka Sharma Tally Counter Ring: सोशल मीडिया पर इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों की उंगलियों में एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक रिंग नजर आ रही है.

यह तस्वीर उस समय की बतायी जा रही है, जब यह सेलिब्रिटी कपल प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचा था. तब महाराज के प्रवचन सुनने के दौरान विराट-अनुष्का यह इलेक्ट्राॅनिक रिंग पहने नजर आये.

लोगों के बीच चर्चा है कि यह रिंग कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक खास डिजिटल टैली काउंटर है, जिसे भक्ति या जाप गिनने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

क्या है डिजिटल टैली काउंटर रिंग?

यह एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो अंगूठी की तरह पहनने योग्य होता है. इसमें एक बटन होता है, जिसे हर बार क्लिक करने पर एक गिनती जुड़तीहै. यह खासतौर पर जप, ध्यान या मंत्रों की संख्या रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है.

उंगलियों में पहना जानेवाला इस खास डिवाइस को साधना या भक्ति क्रिया के दौरान उपयोग किया जाता है. यह बैटरी से चलता है और कई दिनों तक काम करता है. इसमें एक एलईडी डिस्प्ले होता है, जिसमें काउंटिंग दिखाई देती है.

Virat kohli anushka sharma tally counter ring / walmart

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में विराट-अनुष्का की मौजूदगी

इस तस्वीर को लेकर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे विराट और अनुष्का की आध्यात्मिक रुचि का प्रतीक मान रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे लेकर यह भी पूछ रहे हैं कि क्या यह कोई नई फिटनेस या टेक्नोलॉजी डिवाइस है?

लेकिन असल में यह डिवाइस भारत में इस्कॉन सहित कई मंदिरों और बहुत से धार्मिक आयोजनों में उपयोग की जाती है और बाजार में ₹100 से ₹300 की रेंज में आसानी से मिल जाती है.

अध्यात्म की ओर बढ़ा सेलिब्रिटी कपल

विराट कोहली इन दिनों खबरों में छाये हुए हैं. उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह सेलिब्रिटी कपल अब अध्यात्म की ओर बढ़ चुका है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी अपनी बेटी के साथ वृन्दावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मंगलवार को उन्होंने पहली बार दर्शन किया.

विराट कोहली मंगलवार सुबह 7.20 बजे वृंदावन पहुंचे पहुंचे. उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट वार्तालाप की. दोनों 2 घंटे 20 मिनट केली कुंज आश्रम में रहे. इसके बाद 9.40 बजे वहां से प्रस्थान किया.

यह भी पढ़ें: AC चलाने पर ज्यादा आ रहा है बिल? बस कर लें ये काम, नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ E-Passport, पहचान और सुरक्षा होगी अब दुगनी, जानिए मौजूदा पासपोर्ट से कितना है अलग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >