Viral Video: मात्र 180 मीटर के सफर के लिए दीदी ने बुला लिया OLA, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

Viral Video: एक लड़की ने आवारा कुत्तों से बचने के लिए महज 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला बाइक बुक की. यह अनोखा मामला कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Viral Video: अक्सर हमें जब कहीं लंबी दूरी का सफर तय करना होता है या अपने मंजिल पर जल्दी पहुंचना होता है तो उस वक्त कैब या बाइक राइड बुक करते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने महज 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए ओला बाइक बुक की, न कि आधा या एक किलोमीटर के लिए. इसका कारण सुनकर हर कोई हैरान है. जब बाइक राइडर आया और उसने इतनी छोटी दूरी पर राइड बुक करने की वजह पूछी, तो लड़की का जवाब सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए. आइए विस्तार से जानते है क्या था पूरा मामला. 

सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक कर ली राइड

इंस्टाग्राम पर ‘Rohit Vlogster’ नाम के एक राइडर ने अपने एक अनोखे अनुभव को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पिकअप पॉइंट पर पहुंचता है और राइड शुरू करने से पहले लड़की से OTP मांगता है, OTP दर्ज करते ही राइडर हैरान हो जाता है क्यूंकि लोकेशन की दुरी महज 180 मीटर की होती है.

जिसके बाद वह लड़की से पूछता है कि ये कैसी लोकेशन है. इस पर लड़की अपनी वजह बताते हुए कहती हैं कि इलाके में घूमने वाले आवारा कुत्तों के डर से उन्होंने कैब बुक की है. हालांकि सफर बेहद छोटा था, लेकिन राइडर ने मुस्कुराते हुए यात्रा पूरी की. राइड पूरी होने के बाद कुल किराया 19 रुपये हुआ था, जिसे लड़की ने तुरंत अदा कर घर चली जाती है.

यह भी देखें: Viral Video: सीमेंट-बालू की जगह ठेकेदार ने AI से बना दी पक्की सड़क, इंजीनियर को बेवकूफ बनाकर पास कराया बिल!

Viral Video: लोगों ने दिए रिएक्शंस 

वीडियो तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते दो मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए. दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में मीम्स और मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ ला दी, जिससे साफ जाहिर था कि लोग इस घटना से खूब मनोरंजन कर रहे थे. एक यूजर ने लिखा, “भाई का धन्यवाद, जिसने एक लड़की को सुरक्षित महसूस कराया.” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “डोगेश भाई का कमीशन पहुंच जाना चाहिए.” तीसरे ने जोड़ा, “10 का बिस्किट खिला देती, Z+ सुरक्षा मिल जाती.” वहीं एक और टिप्पणी थी, “डोगेश भाई के सामने झुक के रहना पड़ेगा.”

यह भी देखें: Viral Video: सांप से अपने बच्चे को बचाने के लिए चिड़िया ने लगा दी जान, फिर जो हुआ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >