2 October 2025 को पहले क्या मनेगा? सवाल पर भिड़ गए AI वाले रावण और गांधी जी, देखें VIRAL VIDEO

Viral Video: रावण और गांधी जी की बहस वाला ये AI से सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को...

Viral Video: इस बार एक मजेदार संयोग बैठा है. दरअसल, दशहरा और गांधी जयंती दोनों एक ही दिन है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर मीम्स और फनी वीडियो की बाढ़ हो गई है. इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ने खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें गांधी जी और रावण को आपस में बहस करते हुए दिखाया गया है. यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है और इतना जबरदस्त है कि आते ही वायरल हो गया. लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करने के अलावा इसे धड़ाधड़ शेयर भी कर रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को… 

पहले क्या मानेगा दशहरा या गांधी जयंती?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. इसमें AI की मदद से गांधी जी और गदा पकड़े रावण को सड़क पर आमने-सामने खड़ा दिखाया गया है. दोनों किसी बात को लेकर बहस करते नजर आते हैं. वीडियो में रावण कहता है, “पहले दशहरा मनेगा, फिर गांधी जयंती.” इस पर गांधी जी जवाब देते हैं ,“पहले गांधी जयंती मनेगी रावण, शांति से मान जाओ वरना मुझे भाईचारा इकट्ठा करना पड़ेगा.”

अब ये मजेदार वीडियो किसने बनाया ये तो पता नहीं, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल हो रहा है. @yaduveer_creator नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस क्लिप को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 32 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद इस पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, “दोनों एक साथ दशहरा और गांधी जयंती मनाएंगे.” तो दूसरे ने लिखा, ” मैं रावण के साथ हूं.” वहीं तीसरे ने कमेंट किया, “पहले मेरा बर्थडे मनेगा उसके बाद तुम दोनों का मानेगा.”

यह भी देखें: Viral Video: जम्मू की बाढ़ में शख्स बना मसीहा, कंधे पर बिठा कर बछड़े की बचाई जान, देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: सांप के चंगुल में फंसा था बाज, तभी वहां आ पहुंची शेरनियां, आगे जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >