प्लेट में QR स्कैनर रख नेग लेने पहुंची नई बहू, देखते ही ससुराल वालों के उड़ गए होश, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: एक नई बहू की रसोई की रस्म का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चित है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखा जा सकता है कि जब वह नई बहू हाथ में एक प्लेट लेकर नेग लेने पहुंची है. ससुराल वाले प्लेट देख कर हैरान हो जाते हैं. आइए जानते हैं क्यों.

Viral Video: डिजिटल इंडिया अब सिर्फ सुनने को नहीं बल्कि देखने को भी मिल रहा है. हिंदू परिवारों में ऐसी रस्म है कि शादी के बाद जब बहू पहली बार ससुराल के रसोई घर में कुछ मीठा जैसे हलवा या मिठाई बनाकर परिवार के सदस्यों को खिलाती है तो बहू को नेग यानी पारंपरिक तोहफा दिया जाता है. इसी रस्म को पूरा करती है एक नई-नई बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में आप देखेंगे कि नई बहू का नेग लेने का तरीका थोड़ा अलग है. वीडियो देख कर न सिर्फ आपको हंसी आएगी बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करेगी कि देश में कुछ ऐसा भी काम हो रहा है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी.

काफी हट के है नेग लेने का तरीका 

एक नई बहू की रसोई की रस्म का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चित है. वायरल हो रहे वीडियो में दिखा जा सकता है कि जब वह नई बहू हाथ में एक प्लेट लेकर नेग लेने पहुंची है. ससुराल वाले प्लेट देख कर हैरान हो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि उस प्लेट में केवल नेग के लिए जगह नहीं थी बल्कि उसमें एक क्यूआर कोड मनी स्कैनर भी रखा गया था.

यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. किसी ने उसे कैश में नेग दिया तो वहीं एक शख्स ने क्यूआर कोड स्कैन करके अपना पैसे दिए. इस नए और स्मार्ट तरीके को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

मॉडर्न बहू को देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

स्मार्ट बहू वाले इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “यह आइडिया कमाल का है, हमारे भी काम आएगा.” दूसरे ने लिखा, “अब तो समय ही बदल गया है, भाभी को सलाम.” एक तीसरी यूजर का कहना था, “ये आधुनिक बहु है, अकाउंट में घुस के नेग का पैसा लेगी.” चौथे ने मजाक में लिखा, “अब  शादी में भी कन्यादान लिखने वाले के पास यही सिस्टम करना होगा.” इस मजेदार वीडियो पर कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही और वे कमेंट सेक्शन में हंसते हुए इमोजी लगातार भेज रहे हैं.

तरबूज देख नन्हे हाथी के मुंह में आया पानी, महिला के पास ऐसे भागा कि वायरल हो गई क्यूट वीडियो

VIRAL Video: छोटे भाई के लिए कुत्ते से भिड़ा मासूम, वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई हो तो ऐसा!

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >