Viral Video: जेब में रखा Motorola फोन बना टाइम बम, अचानक हुआ ब्लास्ट और जींस तक जल गयी, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक शख्स की Motorola का फोन उसकी जेब में ही फट गया, जिससे उसकी जींस तक जल गयी और उसमें छेद हो गया. इस हादसे के बाद स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी की सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आज यानी 30 दिसंबर 2025 को एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक शख्स की Motorola का फोन उसकी जेब में ही फट गया, जिससे उसकी जींस तक जल गई और उसमें छेद हो गया. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर स्मार्टफोन्स की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं, खासकर उन डिवाइसेज को लेकर जिनमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

देखें पोस्ट

X (पहले ट्विटर) पर अभिषेक यादव नाम के एक यूजर ने इस घटना के बारे में पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि Motorola G-series का एक फोन यूजर की जेब में ही फट गया, जिससे पैंट में बड़ा सा छेद हो गया. अभिषेक यादव के मुताबिक, उस वक्त फोन इस्तेमाल में नहीं था. उन्होंने shubhxr_369 नाम के इंस्टाग्राम यूजर का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फोन बुरी तरह जला-टूटा हुआ दिख रहा है और जींस भी फटी हुई नजर आ रही है.

क्या दिखा वीडियो में? 

वीडियो में कुछ लोग एक नीले रंग का Motorola स्मार्टफोन दिखाते नजर आते हैं, जिसका पिछला हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है और प्लास्टिक पिघल चुका है. फोन की स्क्रीन टूटी हुई है और उस पर कालिख जमी हुई है. इसी बीच, जिस आदमी के साथ यह घटना हुई, वह अपनी जींस थोड़ा नीचे करके दिखाता है, जहां उसकी जांघ के पास जेब वाली जगह पर बड़ा और बेढंगा जला हुआ छेद नजर आता है.

अच्छी बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी. कई लोग फोन और कपड़ों की हालत देखकर हैरान रह गए. पोस्ट पर आए कुछ कमेंट्स में लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह फोन Moto G54 मॉडल हो सकता है. वहीं, एक शख्स ने चिंता जताई कि उसके पास भी यही फोन है.

क्यों ब्लास्ट होते हैं स्मार्टफोन?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फोन फटने की सबसे बड़ी वजह लिथियम-आयन बैटरी में गड़बड़ी होती है. अगर बैटरी में मैन्युफैक्चरिंग की खामी हो, फोन को झटका लगा हो या नकली और घटिया चार्जर इस्तेमाल किया जाए, तो बैटरी ज्यादा गर्म होकर खराब हो सकती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि फोन को ज्यादा देर तक तंग जेब में न रखें, खासकर गर्म मौसम में, और हमेशा ओरिजिनल चार्जर व एक्सेसरीज का ही यूज करें.

यह भी पढ़ें: Smartphone Blast: स्मार्टफोन बम बन जाए, उससे पहले बदल लें अपनी आदत, काम आयेंगे ये टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >