Viral Video: शिकार खा रहे शेर के पास बंदा जाकर बनाने लगा वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर फिर…

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों की नींद उड़ा दी. एक बंदे ने डेयरिंग दिखाते हुए शेर के पास जाकर उसकी वीडियो बनाने लगा. जिसे देख लोग भी कह रहे कि उस बंदे को न ही अपनी जिंदगी की पड़ी है और न ही परिवार की. आप भी देखें पूरा वीडियो.

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहते हैं और वह कोई आम जानवर नहीं है. ऐसे में अगर उसके खाने के वक्त उसे परेशान किया जाए, तो वह कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. गुजरात से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति शेर को कैमरे में कैद करने के लिए खतरनाक हद तक उसके बेहद करीब पहुंच जाता है.

वह इतनी नजदीक था कि अगर शेर चाहता, तो पलभर में उसे अपना शिकार बना सकता था. मगर उस समय शेर अपने शिकार में व्यस्त था, इसीलिए उस व्यक्ति की जान बच गयी . वरना नतीजा क्या होता, यह किसी से छुपा नहीं है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने उस व्यक्ति की जमकर आलोचना की और उसे जिंदगी की कीमत समझाई.

शेर ने बख्श दी जान 

यह मामला गुजरात के भावनगर जिले के तलाजा तहसील के बांभोर गांव का है. यह गांव गिर नेशनल पार्क के नजदीक बसा है. यह क्षेत्र एशियाई शेरों की बड़ी संख्या के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर अपने शिकार को खा रहा होता है, तभी एक युवक बेहद नजदीक पहुंचकर मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगता है.

जैसे ही शेर की नजर उस लड़के पर पड़ती है, वह तुरंत गुस्से में अपने शिकार को छोड़कर उसकी ओर दहाड़ते हुए बढ़ता है और कुछ कदम दौड़ भी लगाता है. यह देख युवक डर के मारे तेजी से पलटकर भागने लगता है. वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि कुछ लोग दूर से चिल्लाकर शेर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी यह कोशिश कामयाब होती है और युवक वहां से सुरक्षित निकलने में सफल हो जाता है.

Viral Video: देखें वीडियो

यह भी देखें: Viral Video: पानी देख नाच उठा नन्हा हाथी, लगाई ऐसी मस्तीभरी डाइव की पूरा इंटरनेट समाज हो गया खुश

यह भी देखें: Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >