AI Teacher: UP के 17 साल के छात्र ने बना दिया साड़ी पहनकर पढ़ाने वाली एआई टीचर, देखें कैसे देती है सवालों के जवाब

AI Teacher: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 17 साल के एक आदित्य ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला टीचर रोबोट तैयार किया है. उनका कहना है कि उसने इसमें LLM चिपसेट का इस्तेमाल किया, क्योंकि कई कंपनियां भी इसी तरह के चिपसेट से रोबोट बनाती हैं. आइए देखते हैं वीडियो.

AI Teacher: शिक्षा क्षेत्र में कम लागत वाले AI मॉडल्स को बढ़ावा देने वाली एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 17 साल के एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला टीचर रोबोट तैयार किया है. शिव चरण इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार ने इस रोबोट का नाम सोफी रखा है, जिसमें LLM चिपसेट लगाया गया है.

आदित्य इस रोबोट को अपने स्कूल भी लेकर गया, जहां सोफी ने खुद को सबके सामने इंट्रोड्यूस भी किया. रोबोट ने हिंदी में कहा, ‘मैं एक AI टीचर रोबोट हूं. मेरा नाम सोफी है और मुझे आदित्य ने बनाया है.’ सोफी को इस तरह बनाया गया है कि वह क्लासरूम जैसा माहौल तैयार करे और स्टूडेंट्स को रियल-टाइम में गाइड कर सके.

सवालों के जवाब भी देती है ‘सोफी’

वीडियो में आदित्य AI रोबोट से कई सवाल पूछता है, जैसे भारत के पहले राष्ट्रपति और पहले प्रधानमंत्री का नाम क्या है. रोबोट सोफी सही जवाब देती है, पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू.

जब उससे पूछा जाता है कि क्या वो ठीक से पढ़ा सकती है, तो रोबोट कहती है- हां, मैं अच्छे से पढ़ा सकती हूं. वह एक गणित का सवाल भी हल करती है और बिजली की परिभाषा भी बताती है, जिससे पता चलता है कि उसे बेसिक नॉलेज की अच्छी समझ है.

LLM चिपसेट क्या होता है?

ANI से बात करते हुए आदित्य ने बताया कि उन्होंने रोबोट बनाने के लिए LLM चिपसेट का इस्तेमाल किया है, क्योंकि बड़ी टेक कंपनियां भी अपने रोबोट बनाने में इसी तरह की चिप का इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका रोबोट सिर्फ बात कर सकता है, लेकिन जल्द ही वे इसमें ऐसे बदलाव करेंगे जिससे रोबोट लिख भी सके.

LLM चिपसेट या Large Language Models ऐसे हार्डवेयर होते हैं जिनमें GPU, NPU और खास AI एक्सेलरेटर शामिल होते हैं. इन्हें बड़े पैमाने पर होने वाली भारी कंप्यूटिंग जरूरतों को संभालने के लिए बनाया जाता है. ये मॉडल को ट्रेन करने और बाद में उन्हें तेजी से चलाने यानी इन्फरेंस के लिए बेहद जरूरी होते हैं.

यह भी पढ़ें: ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >