Squid Game को अमेरिकी महिला ने दिया भोजपुरी ट्विस्ट, Viral Video ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Viral Video: एक अमेरिकी महिला ने स्क्विड गेम के ‘रेड लाइट-ग्रीन लाइट’ को भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए खेला. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

Bhojpuri Squid Game Viral Video – स्क्विड गेम का ‘रेड लाइट-ग्रीन लाइट’ अब भोजपुरी अंदाज में : नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का खतरनाक खेल ‘रेड लाइट-ग्रीन लाइट’ अब एक नए अंदाज में वायरल हो रहा है. एक अमेरिकी महिला ने इस गेम को भोजपुरी स्टाइल में खेलते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में वह एक लोकप्रिय भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि पारंपरिक नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को दौड़ना होता है.

वायरल वीडियो में दिखा देसी तड़का

इस वीडियो में महिला ने गेम के नियमों को बदलते हुए दौड़ने की बजाय डांस करना चुना. यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद हजारों भारतीय यूजर्स ने इसे शेयर किया और मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.

टाइम्स स्क्वेयर पर ‘इंडियन हसबैंड’ की तलाश

इससे पहले भी यही महिला तब सुर्खियों में आई थी जब उसने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर एक प्लेकार्ड पकड़े हुए वीडियो पोस्ट किया था. उस प्लेकार्ड पर लिखा था- “Looking for an Indian Husband.” इस वीडियो ने भी भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब चर्चा बटोरी थी.

सोशल मीडिया पर बना इंटरनेट सेंसेशन

महिला के भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं. वह अमेरिकी सड़कों पर देसी अंदाज में डांस करती हैं और भारतीय संस्कृति को मजेदार तरीके से प्रस्तुत करती हैं. यही वजह है कि वह भारतीय दर्शकों के बीच इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं.

Viral Video: सड़क पर कीलें बिछाकर ड्राइवरों को फंसाने की साजिश! क्या आपने भी महसूस किया है ऐसा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >