Aadhaar को लेकर बड़ा अपडेट, पूरे देश में लागू होगा डिजिटल e-Aadhaar सिस्टम

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: UIDAI जल्द नया QR कोड आधारित e-Aadhaar सिस्टम लॉन्च करेगा, जिससे पहचान के लिए आधार का���्ड की फोटोकॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह डिजिटल बदलाव 2025 के अंत तक पूरे भारत में लागू होगा. जानें इस नये सिस्टम की खास बातें, फायदे और कैसे यह आपकी डिजिटल पहचान को और भी सुरक्षित बनाएगा.

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: आधार सेवाओं को अधिक सिटीजन फ्रेंडली और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नवंबर 2025 तक ई-आधार प्रणाली का एक बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है. इस बदलाव के बाद आधार कार्ड की फोटोकॉपी की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया जाएगा. एक समाचार संगठन से बात करते हुए UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा, आप जल्द ही फिंगरप्रिंट और आईरिस देने को छोड़कर बाकी सब कुछ घर बैठे कर सकेंगे.

UIDAI e-Aadhaar का नया अपडेट 2025 के अंत तक भारत में पूरी तरह लागू हो जाएगा. अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जरूरत खत्म होगी और लोग अपने दस्तावेजों को QR कोड आधारित डिजिटल e-Aadhaar के जरिए साझा कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी खास बातें-

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: खास खूबियां क्या होंगी?

अब फुल और मास्क्ड वर्जन Aadhaar को डिजिटल रूप से साझा किया जा सकेगा, यूजर की स्वीकृति के साथ.

घर बैठे आधार अपडेट होंगे- जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर.

बायोमेट्रिक अपडेशन को छोड़कर सब कुछ होगा ऑनलाइन.

UIDAI 1 लाख नयी मशीनें लगाने की तैयारी में है.

यह प्रणाली CBSE, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, MNREGA जैसे डेटाबेस से जुड़ रही है.

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: सुरक्षा और गोपनीयता की बात

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में QR कोड से पहचान सत्यापन संभव होगा.

नकली पहचान और धोखाधड़ी पर लगाम कसने की दिशा में बड़ा कदम.

होटल व अन्य व्यवसायिक संस्थान भी इस सिस्टम को अपनाएंगे.

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पर जोर

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर एक और बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है.UIDAI का अनुमान है कि 5-7 वर्ष की आयु के लगभग 8 करोड़ बच्चों और 15-17 वर्ष के करीब 10 करोड़ किशोरों को अपने बायोमेट्रिक विवरण अपडेट करने की आवश्यकता है.CBSE और अन्य शिक्षा बोर्डों के साथ मिलकर UIDAI स्कूलों में जागरूकता और अपडेट अभियान चलाएगा ताकि नये मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

UIDAI e-Aadhaar 2025 Update: आधार के उपयोग को विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार

UIDAI सुरक्षा एजेंसियों, होटल उद्योग और अन्य सरकारी विभागों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि उन क्षेत्रों में भी आधार का इस्तेमाल बढ़ाया जा सके जहां यह अभी अनिवार्य नहीं है. इसका उद्देश्य भारत में आधार को एक सुरक्षित और डिजिटल पहचान सेवा का केंद्र बिंदु बनाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >