बम की तरह फट सकता है आपका फ्रिज! भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tech Tips: अगर आप भी घर में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं तो फिर सावधान हो जाइए. क्योंकि, अनजाने में की गई गलती आपको पछताने का मौका भी नहीं देगी.

Tech Tips: गर्मी के दिनों में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है. ऐसे में हम अपने हिसाब से फ्रिज का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी से राहत देने वाला फ्रिज लापरवाही के कारण बम की तरह फट भी सकता है. अक्सर हम अनजाने में कुछ गलतियां भी कर देते हैं. जिसके कारण फ्रिज ब्लास्ट हो जाता है. जिसके बाद हमारे पास पछताने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता. इसलिए जरूरी है कि फ्रिज का इस्तेमाल सावधानी और सही तरीके से किया जाएं. आज के इस आर्टिकल में जानिए उन गलतियों के बारे में जो हम अक्सर फ्रिज को इस्तेमाल करने के दौरान कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

हद से ज्यादा सामान भरना

गर्मी बढ़ते ही फ्रिज पर लोड भी ज्यादा बढ़ जाता है. ठंडे पानी से लेकर बर्फ जमाना और खाने को खराब होने बचाने तक सारा भार फ्रिज पर आ जाता है. अक्सर हम फ्रिज में खाने के अलावा सब्जी और भी कुछ-कुछ सामान जरूरत से ज्यादा रख देते हैं. जो कि सबसे बड़ी गलती होती है. फ्रिज में जरूरत से जुयाद सामान रखने से फ्रिज के कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और साथ में इससे कूलिंग पर भी असर पड़ता है. ऐसे में बिजली की ज्यादा खपत तो होती ही है लेकिन फ्रिज भी जल्दी जवाब दे देता है. वहीं, कभी-कभी ज्यादा भार पड़ने के कारण फ्रिज ब्लास्ट भी हो सकता है.

वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल न करना

घर में वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. क्योंकि, सिर्फ AC ही नहीं बल्कि फ्रिज के लिए भी वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूरी है. दरअसल, गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होता है. ऐसे में बार-बार खोल बंद करने से फ्रिज के कंप्रेसर पर लोड पड़ता है और बिजली की ज्यादा खपत होती है. इसके अलावा गर्मियों में वोल्टेज अप-डाउन भी होता है. जिससे बिजली की तार पर जोर पड़ता है और उससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इन खतरों से बचने के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है.

फ्रिज को गलत जगह रखने की गलती

अक्सर जगह कम होने पर हम फ्रिज को दीवार से सटाकर रख देते हैं. जो कि न सिर्फ गर्मी के लिए बल्कि सर्दियों के लिए भी खतरनाक होता है. क्योंकि, दीवार से सटाकर रखने से फ्रिज से निकलने वाली गर्म हवा को अच्छे से स्पेस नहीं मिलता है. इससे फ्रिज का टेंपरेचर नॉर्मल रहता है और गर्म होने के कारण वह ब्लास्ट भी हो सकता है. ऐसे में फ्रिज को दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए. इतना ही नहीं, फ्रिज को कहीं रखते हुए इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उस पर सीधी धूप या फिर वहां गर्मी अधिक न हो.

यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >