4 हजार में कूलर, 10 हजार में फ्रिज और 20 हजार में एसी, यहां है कूल डील

Summer Cooling Sale: सुपर कूलिंग डेज 2024 सेल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक चलेगा. इस सेल में सीलिंग फैन, एयर कूलर, रेफ्रिजरेटर और पंखे सहित कूलिंग प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स हैं. आइए देखें-

Summer Cooling Sale: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट अपना सालाना सेल इवेंट सुपर कूलिंग डेज लेकर आ गया है. गर्मियों को दूर भगानेवाले इस सेल में आप बेहतरीन कूलिंग उपकरण खरीद सकते हैं. ‘सुपर कूलिंग डेज 2024’ सेल 17 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2024 के बीच एक हफ्ते तक चलेगा. इस दौरान एयर कूलर, रेफ्रिजरेटर और पंखे सहित कूलिंग प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिया जाएगा. आइए देखें कि इस सेल में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स मिलनेवाले हैं-

पंखे और एयर कूलर

फ्लिपकार्ट पर पंखों और एयर कूलर की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है, जो चिलचिलाती गर्मी में आपको राहत देगी. सीलिंग पंखों की कीमत 1299 रुपये से शुरू होकर 15 हजार तक है और आप केवल 1999 रुपये में ही ऊर्जा-दक्ष बीएलडीसी पंखे खरीद सकते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर टेबल, पेडेस्टल और वॉल फैन भी उपलब्ध हैं. एयर कूलर की कीमत रुपये 4 हजार रुपये से शुरू होती है. यहां आप वोल्टास, हैवे��्स, केनस्टार, क्रॉम्प्टन और सिंफनी सहित विभिन्न ब्रांड्स के कूलर्स में से अपनी पसंद का चुन सकते हैं.

Best Air Cooler: बिना पानी के चलते हैं ये किफायती एयर कूलर्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन

रेफ्रिजरेटर

फ्लिपकार्ट की इस सेल के तहत भारत के सबसे बड़े रेफ्रिजरेटर स्टोर में सिंगल-डोर, डबल डोर, ट्रिपल डोर, साइड-बाई-साइड डोर, बॉटम माउंट और फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर सहित कई अन्य ऑप्शंस के साथ प्रदर्शित किया जाएगा. इनकी कीमत 10 हजार रुपये से 2 लाख रुपये के बीच है. स्मार्ट कनेक्ट, कन्वर्टिबल मोड, इन-बिल्ट वाटर डिस्पेंसर और अन्य नवीनतम तकनीक से लैस ये रेफ्रिजरेटर इस सेल में व्हर्लपूल, एलजी, हायर, गोदरेज और आईएफबी जैसे प्रमुख ब्रांड्स किफायती दाम पर पेश कर रहे हैं.

एयर कंडीशनर

एसी के लिए ई-कॉमर्स साइट ने विभिन्न ब्रांड्स के प्रीमियम स्टोर प्रदर्शित किया है. यहां ग्राहक अपने पसंदीदा ब्रांड्स को चुन सकते हैं. इनकी कीमतें 25 हजार से 65 हजार के बीच हैं. इसके अलावा, सेल में अलग-अलग क्षेत्रफल और आकार के लिए तैयार इन्वर्टर एसी की एक बड़ी श्रृंखला शामिल है, जो 0.8 टन से 2 टन तक है. इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और बढ़िया एनर्जी एफिशिएंट रेटिंग वाली एयर कंडीशनर वोल्टास, एलजी, गोदरेज, दैकिन, पैनासोनिक और ब्लू स्टार जैसे पॉपुलर ब्रांड्स से ऑफर किये गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >