पापा से रहेंगे हर दम कनेक्ट! Father’s Day पर उन्हें दें स्मार्टफोन का तोहफा, कीमत 20 हजार से भी कम

Father’s Day Gift Ideas: इस फादर्स डे अगर आप अपने पिता को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें बढ़िया धांसू स्मार्टफोन दे सकते हैं. हम आज आपके लिए लाएं हैं 20 हजार से कम के कुछ ऐसे ही तगड़े स्मार्टफोन ऑप्शनस.

Father’s Day Gift Ideas: हर बच्चे की जिंदगी में मां और पिता दोनों का ही अहम रोल है. जिस तरह से मां को स्पेशल फील कराने के लिए मां का खास दिन मदर्स डे होता है वैसे ही पिता के लिए भी Father’s Day है. फादर्स डे पर हर बच्चा अपने पिता को स्पेशल फील कराने की कोशिश करता है. ऐसे में इस बार 15 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा. ज्यादातर बच्चे अपने पिता से उतना कनेक्ट नहीं हो पाते हैं, जितना वे अपनी मां से होते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पिता से दूर हैं और उनसे कनेक्ट होना चाहते हैं, तो फिर आप उन्हें स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं. स्मार्टफोन से न सिर्फ आपके पिता को पसंद आएगा बल्कि आप दोनों जोड़ें भी रखेगा. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे 20 हजार के अंदर वाले धांसू फोन लेकर आए हैं. जिन्हें आप अपने पिता को गिफ्ट कर सकते हैं.

Happy Father’s Day 2025: प्यारे पापा को दीजिए दिल से बधाई; शेयर करें शानदार स्टेटस, शायरी और तस्वीरें

Father’s Day Gift Ideas: अपने सुपरहीरो डैड को गिफ्ट करें ये स्मार्ट गैजेट्स, उनका हर काम हो जाएगा आसान

CMF by Nothing Phone 2 Pro

स्मार्टफोन गिफ्ट की लिस्ट में सबसे पहला फोन Nothing का CMF Phone 2 Pro है. जिसे आप सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है. लेकिन आप इसे 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही इस पर आपको एक्सचेंज वैल्यू भी मिलेगा. ऐसे में अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है जिसकी कंडीशन अच्छी है तो आप उसे एक्सचेंज कर CMF Phone 2 Pro को कम दाम पर खरीद सकते हैं. Nothing के Phone 2 Pro में आपको 6.7 इंच का AMOLED 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ 50MP+50MP+8MP का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, 5000mAh की बैटरी मिलेगी.

Oppo K13 5G

अगर आपको अपने डैड के लिए बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए तो फिर आप Oppo K13 5G ले सकते हैं. इसमें आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी. साथ में 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 19,999 रुपये है. लेकिन 1500 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 18,499 रुपये में खरीद सकते हैं. Oppo K13 5G में आपको Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP+2MP का रियर कैमरा, 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

Motorola edge 50 Fusion

20 हजार रुपये के बजट में Motorola edge 50 Fusion भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपये है. लेकिन 1000 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन में आपको Snapdragon 7 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP+13MP का रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी. इसमें आपको curved डिस्प्ले भी मिलेगा.

सिर्फ घड़ी नहीं, पापा को दें उनका हेल्थ पार्टनर! इस फादर्स डे गिफ्ट करें ये धांसू स्मार्टवॉच, दाम ₹ 2500 से भी कम

पापा से रहेंगे हर दम कनेक्ट! Father’s Day पर उन्हें दें स्मार्टफोन का तोहफा, कीमत 20 हजार से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >